प्रियंका चोपड़ा की इस बहन को अब तक नहीं मिली उतनी कामयाबी!

प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने 'गैंग ऑफ घोस्ट' से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब उनकी अगली फिल्म '1920 लंदन' आ रही है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Thu, 21 Apr 2016 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 21 Apr 2016 06:45 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा की इस बहन को अब तक नहीं मिली उतनी कामयाबी!

मुंबई, पीटीआई। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपना एक खास मुकाम बना लिया है। उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी एक कामयाब अभिनेत्री के तौर पर खुद को साबित कर दिखाया है। मगर मीरा चोपड़ा को अभी भी इसकी दरकार है। मीरा भी प्रियंका की कजिन हैं, जिनकी जल्द ही अगली फिल्म '1920 लंदन' आने वाली है।

प्रत्यूषा की मौत वाले दिन हुआ क्या था, ब्वॉयफ्रेंड ने पहली बार खुलकर बताया

मीरा ने 'गैंग ऑफ घोस्ट' से बॉलीवुड में कदम रखा था और उन्हें प्रियंका का भावनात्मक रूप से काफी सहारा मिला है। इस बारे में मीरा ने बताया, 'फिल्म जगत न्यूकमर के लिए बेहद डरावना हो सकता है, लेकिन उनके जैसा किसी को साथ मिले तो यह बहुत बड़ा सहारा होता है। उनकी वजह से मुझे काफी सहूलियतें मिलीं।'

देखिए वीडियो, आखिर 50 के शाहरुख कैसे बने 25 के जबरा 'फैन' गौरव

मीरा '1920 लंदन' में शरमन जोशी के साथ नजर आएंगी। यह टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित '1920' सीरीज की तीसरी हॉरर फिल्म है। यह फिल्म छह मई को रिलीज होगी। मीरा ने कहा, 'प्रियंका ने '1920 लंदन' का ट्रेलर देखकर कहा कि यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म है, जो उन्हें डरावनी लगीा।' आपको बता दें कि मीरा साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी