इस बात को लेकर प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़े हैं लोग, मगर ऐसा तो ऐश्वर्या राय भी कर चुकी हैं!

निक और प्रियंका की तरह बॉलीवुड में और भी सेलेब्रिटीज़ कपल रहे हैं, जिनके बीच उम्र का यह फ़ासला था। हालांकि इतना नहीं, जितना इन दोनों के बीच है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 03:38 PM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 12:05 AM (IST)
इस बात को लेकर प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़े हैं लोग, मगर ऐसा तो ऐश्वर्या राय भी कर चुकी हैं!
इस बात को लेकर प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़े हैं लोग, मगर ऐसा तो ऐश्वर्या राय भी कर चुकी हैं!

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ सगाई और रोका कर लिया है। शनिवार को प्रियंका के मुंबई आवास पर पूजा-पाठ के साथ ये दोनों रस्में सम्पन्न हुईं। इसके साथ ही दोनों की रिलेशनशिप अब सार्वजनिक हो गयी है। प्रियंका और निक दोनों ने सगाई के तुरंत बाद एक-दूसरे के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर इस रिश्ते को फैंस तक पहुंचा दिया। 

प्रियंका और निक को जीवन में नया अध्याय शुरू करने के लिए बधाई दी जा रही है, मगर साथ ही उम्र के फ़ासले को लेकर भी यह जोड़ी चर्चा में है। प्रियंका 18 जुलाई को 36 साल की हुई हैं तो निक अभी 25 साल के हैं। निक और प्रियंका की तरह बॉलीवुड में और भी सेलेब्रिटीज़ कपल रहे हैं, जिनके बीच उम्र का यह फ़ासला था। हालांकि इतना नहीं, जितना इन दोनों के बीच है। 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच ऐसे ही कपल हैं। अभिषेक, ऐश से 3 साल छोटे हैं। दोनों की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। दोनों की बेटी आराध्य है, जिसका जन्म 2011 में हुआ था। संयोग देखिए, प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय दोनों ही मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं और दोनों ने बाद में बॉलीवुड में ख़ूब नाम कमाया। ऐश की तरह प्रियंका ने भी हॉलीवुड का रुख़ किया है और वहां फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में बिज़ी हैं।

बिपाशा बसु ने 10 साल तक जॉन अब्राहम को डेट करने के बाद 2016 में 30 अप्रैल को करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। दोनों ने एलोन फ़िल्म में साथ काम किया था और इसी दौरान उनके बीच नज़दीकियां बढ़ी थीं। बिपाशा, करण से 3 साल बड़ी हैं। 

 

सोहा अली ख़ान और कुणाल खेमू ने 2015 में शादी की। सोहा 39 की हैं तो कुणाल 35 के हैं। दोनों के बेटी इनाया है, जो अभी 10 महीने की है। कुणाल और सोहा शादी से पहले लम्बे अर्से तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे।

 

अर्जुन रामपाल अब अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो चुके हैं। इनकी शादी 1998 में हुई थी। मॉडल रहीं मेहर, अर्जुन से 2 साल बड़ी हैं। दोनों के दो बेटियां हैं। 

 

फरहान अख़्तर ने हेयर स्टाइलिस्ट अधूना भबानी से शादी की थी। 2016 में फरहान और अधूना का तलाक़ हो चुका है। अधूना 51 साल की हैं, जबकि 44 साल के हैं। फरहान ने साल 2000 में तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अधूना से शादी की थी। फरहान और अधूना की पहली मुलाक़ात उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म दिल चाहता है की शूटिंग के दौरान हुई थी, जो 2001 में रिलीज़ हुई। अधूना ने इस फ़िल्म में हेयरस्टाइलिस्ट के तौर पर काम किया था। इनकी शाक्या और अकीरा दो बेटियां हैं। 

कॉरियोग्राफर से एक्टर और डायरेक्टर बनीं फराह ख़ान ने फ़िल्म एडिटर शिरीष कुंदर से शादी की है। शिरीष फ़राह से 8 साल छोटे हैं। इनके तीन बच्चे हैं, जो एक साथ हुए थे। बेटे का नाम ज़ार है और दोनों बेटियों के नाम दिवा और अन्या हैं। 

अमृता सिंह फरवरी में 60 साल की हो चुकी हैं। 1991 में जब उन्होंने सैफ़ अली ख़ान से शादी की थी, तो सैफ़ महज़ 21 साल के थे, जबकि अमृता 31 साल की हो चुकी थीं। 2004 में यह दोनों अलग हो चुके हैं। सैफ़ और अमृता के एक बेटी सारा अली ख़ान और बेटा इब्राहिम अली ख़ान है। सारा रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिम्बा से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 

हिंदी सिनेमा की लीजेंडरी अदाकारा रहीं नर्गिस ने 1958 में सुनील दत्त से शादी की थी। शादी के वक़्त नर्गिस 29 साल की थीं, जबकि सुनील दत्त 23 साल के ही थे। सुनील दत्त ने 1957 की फ़िल्म मदर इंडिया की शूटिंग के दौरान सेट पर हुए एक हादसे में नर्गिस की जान बचाई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। नर्गिस और सुनील दत्त के तीन संतानें हुईं। जाने-माने एक्टर संजय दत्त ने उनकी एक्टिंग की विरासत संभाली तो बेटी प्रिया दत्त ने पिता की राजनीतिक विरासत की ज़िम्मेदारी ले ली, वहीं नम्रता दत्त इन दोनों  ही क्षेत्रों से दूर हैं। 

chat bot
आपका साथी