पिछला साल फीका गुजरने से हताश नहीं हैं प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा में स्पो‌र्ट्समैन स्पिरिट भरपूर है। बीता साला फीका गुजरने के बावजूद वह हताश नहीं हैं। इस साल पहले वह 'गुंडे' और फिर 'मैरीकॉम' में नजर आएंगी। प्रियंका कहती हैं, 'मैं ज्यादा लोड नहीं लेती। पिछले साल 'जंजीर' नहीं चली। 'कृष 3' में मेरा रो

By Edited By: Publish:Thu, 06 Feb 2014 12:15 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2014 12:18 PM (IST)
पिछला साल फीका गुजरने से हताश नहीं हैं प्रियंका

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा में स्पो‌र्ट्समैन स्पिरिट भरपूर है। बीता साला फीका गुजरने के बावजूद वह हताश नहीं हैं। इस साल पहले वह 'गुंडे' और फिर 'मैरीकॉम' में नजर आएंगी। प्रियंका कहती हैं, 'मैं ज्यादा लोड नहीं लेती। पिछले साल 'जंजीर' नहीं चली। 'कृष 3' में मेरा रोल छोटा था, पर वे दोनों ऐसी फिल्में हैं, जो मास अपील की हैं। कलाकार के तौर पर आपको ज्यादातर उस किस्म की फिल्में करनी चाहिए, क्योंकि वे पैसा बनाती हैं। नतीजतन, निर्माता और फिल्म से जुड़े सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी सुनिश्चित होती है। 'जंजीर' कुछ हद तक वैसा कर पाने में नाकाम रही, पर 'कृष 3' ने क्या कमाल किया, वह सब जानते हैं।

लिहाजा फिल्मों के चयन को लेकर मुझे खुद से कोई गिला नहीं है। लोग मुझसे खालिस कमर्शियल जॉनर की फिल्में एक्सपेक्ट करते हैं। मैं खुद भी उसी मिजाज की फिल्में एंजॉय करती हूं। मेरे ख्याल से लोगों को मेरे बारे में जरा कम जजमेंटल होना चाहिए।

'गुंडे' भी विशुद्ध कमर्शियल फिल्म

है। उसमें अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के संग काम कर वाकई बहुत मजा आया। अर्जुन और मैं तो बरसों से दोस्त हैं। हम जब भी मिलते थे, तो खूब मस्ती किया करते थे। रणवीर से जान-पहचान अब हुई है। दोनों कलाकार प्रतिभावान हैं।

पढ़ें:पापा की फिल्म में अर्जुन कपूर दिखाएंगे 'तेवर'

'गुंडे' के बाद 'मैरीकॉम' है। उस फिल्म के किरदार को निभाने के लिए मुझे खुद को पूरी तरह एथलीट के खाके में उतारना पड़ा। उसके लिए शुरू-शुरू में मैं दो घंटे बॉक्सिंग, जिम में एक्सरसाइज और जिमनास्टिक करती थी। फिल्म की शूटिंग करीब आते ही इनके लिए रोजाना छह घंटे वक्त देने लगी। 'मैरीकॉम' मेरे लिए शारीरिक तौर पर अब तक की सबसेच्चुनौतीपूर्ण फिल्म है। मानसिक रूप से मैंने सबसे ज्यादाच्चुनौती 'बर्फी' में महसूस की थी। मैं उम्मीद करती हूं कि 'बर्फी' की ही तरह 'मैरीकॉम' व 'गुंडे' को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिले। (सप्तरंग टीम)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी