Instagram Richlist में एक बार फिर शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट से कमाती हैं इतने करोड़

इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 की के नाम सामने आए हैं। इसमें दो भारतीयों ने जगह बनाई है। प्रियंका चोपड़ा को लिस्ट में 27वीं पोजिशन मिली है वहीं विराट कोहली 19वें स्थान पर हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा खासी ऐक्टिव रहती हैं और वह इस पर प्रमोशनल पोस्ट्स भी करती हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 10:22 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 10:22 AM (IST)
Instagram Richlist में एक बार फिर शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट से कमाती हैं इतने करोड़
Image Source: priyanka Chopra Official Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सिलेब्स कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं है ये एक बार और साबित हुआ है। हाल ही में इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 की के नाम सामने आए हैं। इसमें दो भारतीयों ने जगह बनाई है। प्रियंका चोपड़ा को लिस्ट में 27वीं पोजिशन मिली है वहीं विराट कोहली 19वें स्थान पर हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा खासी ऐक्टिव रहती हैं और वह इस पर प्रमोशनल पोस्ट्स भी करती हैं। उन्हें ये पोस्ट करने के लिए मोटी रकम मिलती है।

लिस्ट में शामिल हैं सिर्फ दो भारतीय

मनोरंजन जगत में केवल प्रियंका चोपड़ा ने इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाई है। Hopperhq.com की खबर के अनुसार इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 के टॉप 30 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपनी हर एक पोस्ट के लिए करोड़ों में पैसे लेती हैं। पिछले साल प्रियंका इस लिस्ट में 19वें पायदान पर थीं जो फिसलकर 27 पर आ गईं हैं। 

तीन करोड़ करती हैं चार्ज 

साल में एक बार निकलने वाली इस लिस्ट में सिलेब्स, स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज को जगह दी जाती है। इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल पोस्ट के लिए कौन कितना ज्यादा चार्ज करता है ये लिस्ट इस आधार पर बनती है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 64 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस ऐप पर हर प्रमोशनल पोस्ट के 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

प्रियंका से ज्यादा कमाते हैं विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दूसरे ऐसे भारतीय हैं जो टॉप 30 में शामिल हैं, बीते साल वह 23वें स्थान पर थे। इस बार वह प्रियंका चोपड़ा से आगे निकलकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 125 मिलियन फॉलोअर्स हैं और हर पोस्ट का 5 करोड़ रुपये कमाते हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम है। उनके 295 फॉलोअर्स हैं और वह पर पोस्ट 11 करोड़ रुपये कमाते हैं। 

chat bot
आपका साथी