इंडिया लौट रही प्रियंका चोपड़ा को अपनी इस बात आ गया गुस्सा

प्रियंका कहती हैं कि उन्हें अब घर की बहुत याद सता रही है। वो अब भारत लौटना चाहती है और जैसे ही शो की शूटिंग पूरी हो जाएगी वो दिसंबर में हमेशा के लिए भारत लौट जाएंगी।

By ManojEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 11:39 AM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 01:23 PM (IST)
इंडिया लौट रही प्रियंका चोपड़ा को अपनी इस बात आ गया गुस्सा

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने ये ऐलान कर दिया है कि वो अमरीका से अपना बोरिया बिस्तर समेत कर दिसंबर में हमेशा के लिए इंडिया वापस आ रही है। लेकिन वतन वापसी की इस ख़ुशी के साथ प्रियंका को इस बात पर गुस्सा आ रहा है कि वो भारत में होने वाले एक बेहतरीन समारोह का हिस्सा नहीं बन पायेगी।

गुस्सा इस बात पर कि वो नवम्बर में भारत में ग्लोबल सिटिजंस फेस्टिवल में हिस्सा नहीं ले पायेगी। इस समारोह में 'कोल्डप्ले' और 'जे-जेड' जैसे इंटरनेशनल म्यूजिक ग्रुप पहली बार भारत में परफॉर्म करेंगे और प्रियंका को भी स्टेज शेयर करने का न्यौता था लेकिन क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी ना होने के कारण प्रियंका इसमें इससे नहीं ले सकेगी। एक इंटरनेशन मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि को लेकर वो बहुत ही अपसेट है लेकिन कुछ कर नहीं सकती। प्रियंका कहती हैं कि उन्हें अब घर की बहुत याद सता रही है। वो अब भारत लौटना चाहती है और जैसे ही शो की शूटिंग पूरी हो जाएगी वो दिसंबर में हमेशा के लिए भारत लौट जाएंगी।

कट्रीना को लेकर हुई इतनी बड़ी चूक, प्रियंका ने पकड़ी गलती, लोग लेने लगे चुटकी

करीब एक साल से प्रियंका चोपड़ा का अमरीका आना जाना लगा रहा है। बाजीराव मस्तानी के बाद तो वो लगभग अमरीका ही शिफ्ट हो गई क्योंकि वहां उसे टीवी शो क्वांटिको के दो सीजन और हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग करनी थी। प्रियंका हाल फिलहाल के दिनों में प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल के प्रमोशन से जुड़े एक इवेंट और राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री अवार्ड ग्रहण करने के लिए भारत आई थी।

chat bot
आपका साथी