प्रियंका की सगाई का सेलिब्रेशन अब भी जारी, अब मिला ये खास सरप्राइज

18 अगस्त बीते शनिवार को ही प्रियंका और निक जोनास का मुंबई में रोका हुआ है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 03:38 PM (IST) Updated:Wed, 22 Aug 2018 11:57 AM (IST)
प्रियंका की सगाई का सेलिब्रेशन अब भी जारी, अब मिला ये खास सरप्राइज
प्रियंका की सगाई का सेलिब्रेशन अब भी जारी, अब मिला ये खास सरप्राइज

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ सगाई की है। उन्होंने भारतीय परंपरा के अनुसार मुंबई में रोका किया। निक अब सगाई के बाद वापस विदेश लौट चुके हैं और प्रियंका फिलहाल भारत में ही हैं। 

भारत में वह फिलहाल शोनाली बोस की फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही हैं। खास बात यह रही कि प्रियंका जब सगाई के बाद सेट पर लौटीं तो सेट पर सभी ने उनका तहे दिल से स्वागत किया है। जी हां, उनके लिए पूरी फिल्म की क्रू ने खास स्वागत और सेलिब्रेशन का ख्याल रखा। क्रू ने उन्हें सरप्राइज दिया। खासतौर से उनके लिए कस्टमाइज्ड बैलून सजाया था। साथ ही उन्हें तीन टायर केक भी गिफ्ट के रूप में दिया, इस केक पर दोनों के मिनियेचर बने हुए थे, जोड़ी के रूप में। सभी ने फिल्म की शूटिंग के बाद खूब मस्ती की। इस सेलिब्रेशन के बारे में प्रियंका ने अपने फैंस को इंस्टा स्टोरी के माध्यम से बताया और एक तस्वीर भी शेयर की है। बता दें कि प्रियंका के दोस्त लगातार उनकी खुशी का सेलिब्रेशन कर रहे हैं। प्रियंका की आने वाली इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्माण रोनी और सिद्धार्थ रॉय कपूर कर रहे हैं। खबर है कि इसके बाद प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की तरफ रुख करेंगी। 

यह भी पढ़ें: Teaser: अखंड भारत के पहले बाग़ी की कहानी, आ रहा है एक और बाहुबली

आपको बता दें कि, जब प्रियंका और निक जोनास अमेरिका से पहली बार साथ में भारत आए थे तब से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि दोनों के बीच अफेयर है। उस दौरान मुंबई के बाद ये दोनों गोवा भी गए थे जहां पर इन्होंने वेकेशन एंजॉय किया था। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया। कुछ दिन पहले निक एक म्यूजिकल कंसर्ट में परफॉर्म कर रहे थे जहां पर प्रियंका भी मौजूद थी। अब तो यह बात जगजाहिर हो चुकी है चूंकि दोनों ने सगाई कर ली है। फिलहाल निक अमेरिका लौट गए हैं। जहां तक शादी की बात है तो एेसा कहा जा रहा है कि, प्रियंका और निक इस साल अक्टूबर में शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: निक की होने वाली दुल्हनिया को अब मिलेगा सुपरहीरो का साथ, ऐसी है ये बात

बता दें कि, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा ने दोनों पति-पत्नी को एक बेशकीमती सलाह दी है। इस बारे में मधु चोपड़ा ने कहा कि पति को चाहिए कि वह उसकी पत्नी का सदैव ध्यान रखे। वह उसकी खुशहाली और सेहत का ध्यान रखे। इसके अलावा उन्हें प्रत्येक दिन ऐसे बिताना चाहिए, जैसे वैलेंटाइन डे हो। 

chat bot
आपका साथी