Goa से प्रियंका और निक की सामने आई तस्वीर, परिणीति पानी में लगा रही हैं आग

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पिछले शुक्रवार की देर रात मुंबई पहुंचे थे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jun 2018 07:43 AM (IST)
Goa से प्रियंका और निक की सामने आई तस्वीर, परिणीति पानी में लगा रही हैं आग
Goa से प्रियंका और निक की सामने आई तस्वीर, परिणीति पानी में लगा रही हैं आग

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिका के प्रसिद्ध सिंगर व एक्टर निक जोनास लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि निक भारत आए हैं और प्रियंका के साथ समय बिता रहे हैं। निक प्रियंका के परिवार से मिले और मां मधु चोपड़ा से बातचीत भी की। हमने आपको बताया था कि प्रियंका और निक गोवा के लिए रवाना हुए थे। अब नई खबर यह आ रही है कि प्रियंका के परिवार के साथ निक गोवा में एंजॉय कर रहे हैं। 

प्रियंका और निक इस समय गोवा में हैं और उनके साथ प्रियंका का परिवार भी है। खास तौर से प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा मौजूद हैं। हाल ही में प्रियंका के इंस्टा पर फैन अकाउंट द्वारा कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। एक तस्वीर है जिसमें प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, परिणीति चोपड़ा के साथ कई और लोग नज़र आ रहे हैं। इसमें यह सभी डिनर करते दिखाई दे रहे हैं। 

priyanka with her friends, family and fans in GOA. #priyankachopra #parineetichopra #nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Fan Page 🌏 ❤︎ (@pcourheartbeat) on Jun 25, 2018 at 8:11am PDT

इस तस्वीर के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें प्रियंका और परिणीति बारिश को एंजॉय करती नज़र आ रही हैं। दोनों साथ में फिल्म मोहरा का प्रसिद्ध गीत टिप टिप बरसा पानी गा रही हैं।

😂they are so cute!!!!!! #priyankachopra #parineetichopra

A post shared by Priyanka Chopra Fan Page 🌏 ❤︎ (@pcourheartbeat) on Jun 25, 2018 at 6:06am PDT

इससे पहले हमने आपको बताया था कि, प्रियंका अपने भाई, निक और परिणीति के साथ गोवा के लिए रवाना हुई थी। इसकी अपडेट भी इस अकाउंट से की गई है जिसमें तस्वीरें नज़र आ रही हैं। 

priyanka traveling with her brother, nick and parineeti. #priyankachopra #parineetichopra #nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Fan Page 🌏 ❤︎ (@pcourheartbeat) on Jun 24, 2018 at 7:21am PDT

हमने आपको यह भी बताया था कि भारत पहुंचने के बाद निक और प्रियंका साथ मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्त्रां में पहुंचे थे जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हुई थीं।

this is craziness😶/ in Mumbai #priyankachopra #nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Fan Page 🌏 ❤︎ (@pcourheartbeat) on Jun 22, 2018 at 1:48pm PDT

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार की देर रात मुंबई पहुंची थी। उनका आना जाना लगा रहता है जब से वो अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको को ले लिए गईं थीं। पर ये आना कुछ ख़ास सुर्खियां बटोर गया। चूंकि इस बार उनके साथ निक जोनास थे जिनके साथ रिलेशनशिप को लेकर लगातार अफवाह थी। निक जोनास प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर-एक्टर हैं और आजकल प्रियंका के ख़ास दोस्त भी। प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म भारत की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान उनके हीरो होंगे और साथ होंगी दिशा पटानी। 

chat bot
आपका साथी