Anushka Sharma ने प्रेग्नेंसी के दौरान किया सबसे मुश्किल योगा आसन, पति विराट ने की मदद, फोटो वायरल

इन दिनों ​अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद लगातार अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस दौरान अनुष्का के पति यानी विराट उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 02:34 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 02:34 PM (IST)
Anushka Sharma ने प्रेग्नेंसी के दौरान किया सबसे मुश्किल योगा आसन, पति विराट ने की मदद, फोटो वायरल
Pregnant Anushka Sharma Do Hands Down Yoga Husband Virat Kohli Help Her

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली के घर जल्द ही नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजनें वाली हैं। इन दिनों ​अनुष्का अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद लगातार अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस दौरान अनुष्का के पति यानी विराट उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं। वहीं इसी बीच विराट और अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह एक्ट्रेस को योगा कराते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ विराट भी नजर आ रहे हैं। हालांकि यह फोटो पुरानी है यह बात अनुष्का ने खुद बताई है। इस तस्वीर में विराट अनुष्का योगा करती नजर आ रही हैं। वहीं विराट उन्हें योगा कराने में मदद कर रहे हैं। तस्वीर करने के साथ अनुष्का शर्मा ने लंबा चोड़ा मैसेज भी लिखा है। उनकी ये तस्वीर काफी चर्चा में बनी हुई है। वहीं प्रेग्नेंसी में उनका ये मुश्किल योगा पोज देख फैंस हैरान हैं।  

अनुष्का ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ये हैंड्स-डाउन एक्सरसाइज सबसे मुश्किल एक्सरसाइज में से एक है। मेरी जिंदगी में योगा बहुत अहम है। मैंने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने डॉक्टर से योगा के लिए पूछा था तो उन्होंने मुझे कहा था कि मैं ऐसे सभी आसन कर सकती हूं जो प्रेग्नेंसी से पहले करती थी। शीर्षासन के लिए जो मैं काफी सालों से करती आ रही हूं मैं ध्यान रखती हूं कि मैं दीवार का इस्तेमाल करूं सपोर्ट के लिए और हां मेरे पति भी मुझे सपोर्ट करते हैं एक्सट्रा सेफ्टी के लिए। यह मैं मेरे योगा टीचर की देखरेख में कर रही थी। मैं बहुत खुश हूं कि प्रग्नेंसी में भी मैं योगा करती रही हूं।'

chat bot
आपका साथी