Exclusive: प्राची देसाई ने 32वीं मंज़िल पर ही क्यों बनाया आशियाना!

प्राची यह भी बताती हैं कि उन्होंने अपने घर में फेक विंडो लगाई है। वह मेरे घर का मेरा पसंदीदा हिस्सा है, क्योंकि मैंने इसे अपने लिए एक्सक्लूसिवली तैयार करवाया था।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 09 Nov 2016 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 09 Nov 2016 07:07 PM (IST)
Exclusive: प्राची देसाई ने 32वीं मंज़िल पर ही क्यों बनाया आशियाना!

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। ऊंचाई से जो डरते हैं वो ऊंचाई पर आशियाना बनाने से पहले सौ बार सोचेंगे, मगर प्राची देसाई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो हाइट से डरती तो हैं, लेकिन उनके सपनों का घर ज़मीन से कई मंज़िल ऊपर है।

प्राची के सपनों का आशियाना 32 वें माले पर है और जब उन्होंने ये घर लिया, तो उनका डर बिल्कुल ख़त्म हो गया।प्राची खुद बताती हैं कि उन्हें अब ऊंचाइयों से डर नहीं लगता और उनका मानना है कि जब आप ऊंचाई पर होते हैं तो आपका डर कम होता जाता है। प्राची बताती हैं कि जब वह अपनी बालकनी से बाहर बैठकर कॉफी पीती हैं और घर से नीचे देखती हैं तो सारी गाड़ियां छोटी-छोटी नजर आती हैं। ये व्यू प्राची को फेसीनेट करता है। प्राची कहती हैं- ये देखकर मुझे लगता है कि चलो आप ऊंचाई पर हैं। इसलिए मुझे अपना घर 32वें माले पर पसंद है।

अमेरिकन फ़र्स्ट लेडी की हॉटनेस पर फिदा हुए रंगीले रामू

प्राची यह भी बताती हैं कि उन्होंने अपने घर में फेक विंडो लगाई है। वह मेरे घर का मेरा पसंदीदा हिस्सा है, क्योंकि मैंने इसे अपने लिए एक्सक्लूसिवली तैयार करवाया था। प्राची की फ़िल्म 'रॉक आॅन 2' इसी शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है, जिसमें वो फ़रहान अख़्तर की बेटर हाफ़ के किरदार में हैं।

chat bot
आपका साथी