138वीं जयंती पर 'वीर सावरकर' पर बॉलीवुड फ़िल्म का एलान, पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक बना चुके हैं निर्माता

इस फ़िल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं जिनकी निर्देशित वॉर सीरीज़ 1962 डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आयी थी। फ़िल्म का लेखन महेश मांजरेकर और ऋषि विरमानी ने किया है। हालांकि अभी कलाकारों की घोषणा नहीं की गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 12:39 PM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 12:39 PM (IST)
138वीं जयंती पर 'वीर सावरकर' पर बॉलीवुड फ़िल्म का एलान, पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक बना चुके हैं निर्माता
PM Narendra Modi and Veer Savarkar poster. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। आज़ादी की लड़ाई में विनायक दामोदर सावरकर यानी वीर सावरकर के योगदान को लेकर अक्सर तरह-तरह के दावे किये जाते हैं। उनके पक्ष में बोलने वालों की लम्बी कतार है तो उनके योगदान पर सवाल खड़े करने वाले भी कम नहीं हैं। ऐसे में बॉलीवुड निर्माता संदीप सिंह ने सावरकर की 138वीं जयंती पर उनकी बायोपिक का एलान किया है। संदीप इस फ़िल्म के ज़रिए सावरकर के बारे में वो सब बताना चाहते हैं, जो लोग कम जानते हैं। 

संदीप ने फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसके बारे में जानकारी साझा की। संदीप ने अपनी पोस्ट में लिखा- आज़ादी के इतिहास की पूरी बात अभी जानना बक़ी है। मिलिए, स्वतंत्रता वीर सावरकार से बहुत जल्द। संदीप ने आगे लिखा कि वीर सावरकर को जहां पूज्य माना जाता है, वहीं आलोचना भी होती है। आज भले ही उन्हें ध्रुवीकरण से जोड़ दिया गया है, लेकिन यह इसलिए है, क्योंकि लोग उनके बारे में अधिक नहीं जानते। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि स्वतंत्रता संग्राम का वो अहम हिस्सा थे और उनके जीवन और यात्रा में झांकने की हमारी कोशिश है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sandeep Singh (@officialsandipssingh)

इस फ़िल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं, जिनकी निर्देशित वॉर सीरीज़ 1962 डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आयी थी। फ़िल्म का लेखन महेश मांजरेकर और ऋषि विरमानी ने किया है। हालांकि, अभी कलाकारों की घोषणा नहीं की गयी है। उधर, सावरकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नमन किया है। 

आजादी की लड़ाई के महान सेनानी और प्रखर राष्ट्रभक्त वीर सावरकर को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। — Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2021

संदीप सिंह ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी को सुरेश ओबेरॉय के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने हाल ही में 2 साल पूरे किये हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन उमंग कुमार ने किया था। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के किरदार में नज़र आये थे। इस फ़िल्म में मोदी की जीवन यात्रा दिखायी गयी थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sandeep Singh (@officialsandipssingh)

संदीप सिंह ने इससे पहले अलीगढ़, सरबजीत और भूमि जैसी फ़िल्मों का निर्माण किया था।

chat bot
आपका साथी