अब सलमान के साथ रोमांस करेंगी परिणीति!

सलमान खान जल्द ही यशराज की फिल्म 'सुल्तान' में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी हीरोइन को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण को इस लिस्ट में सबसे ऊपर बताया जा रहा था। इसके बाद कंगना रनोट ने इस बात की पुष्टि की थी कि

By Monika SharmaEdited By: Publish:Sun, 14 Jun 2015 09:53 AM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2015 10:15 AM (IST)
अब सलमान के साथ रोमांस करेंगी परिणीति!

मुंबई। सलमान खान जल्द ही यशराज की फिल्म 'सुल्तान' में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी हीरोइन को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे।

बिग बॉस में आईं मॉडल के साथ दिल्ली में दुष्कर्म

अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण को इस लिस्ट में सबसे ऊपर बताया जा रहा था। इसके बाद कंगना रनोट ने इस बात की पुष्टि की थी कि इस फिल्म में उन्हें सलमान के ऑपोजिट रोल ऑफर हुआ था। हालांकि उन्होंने डेट्स न होने की वजह से फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।

अब खबर है कि ये रोल परिणीति चोपड़ा की झोली में आ गिरा है। एक सूत्र ने कहा, 'परिणीति हमेशा से वाईआरएफ की फेवरेट रही हैं इसलिए उन्हें चुनना कोई हैरानी की बात नहीं है। कंगना के फिल्म को लेकर बात करने से आदित्य चोपड़ा बेहद नाराज थे। उन्होंने तुरंत परिणीति को फोन किया और उन्हें फिल्म में ले लिया। जाहिर तौर पर परिणीति उन्हें न नहीं कह सकती थी।'

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट

दूसरी तरफ बात अगर अनुष्का और दीपिका की करें तो वाईआरएफ के सूत्रों का कहना है कि उनसे फिल्म के लिए कभी संपर्क ही नहीं किया गया था। परिणीति हमेशा दमदार किरदारों को चुनने के लिए जानी जाती हैं तो इस बार उन्होंने सलमान के ऑपोजिट रोल के लिए हां क्यों कर दी? इसपर सूत्र ने कहा, 'उन्होंने कभी ऐसे रोल्स नहीं चुने जो भावपूर्ण न हों। सलमान की तरह परिणीति भी फिल्म में एक रैसलर बनी हैं। सुलतान सिर्फ सलमान पर ही आधारित नहीं है। इसलिए परिणीति से हां करवाना मुश्किल नहीं था।'

सूत्र ने कहा, 'फिलहाल परिणीति अपने किरदार की बारीकियों को समझने और रैसलर की तरह दिखने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं।'

माधुरी दीक्षित पर सालों से मरते हैं मनोज बाजपेयी!

chat bot
आपका साथी