Parineeti Chopra की बिकिनी फोटो देख बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस को हुई जलन, फैंस बोले- बवाल...

परिणीति चोपड़ा की इस साल तीन फ़िल्में साइना संदीप और पिंकी फ़रार और द गर्ल ऑन द ट्रेन रिलीज़ हो चुकी हैं। यह तीनों फ़िल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। संदीप और पिंकी फ़रार सिनेमाघरों में भी रिलीज़ हुई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:37 AM (IST)
Parineeti Chopra की बिकिनी फोटो देख बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस को हुई जलन, फैंस बोले- बवाल...
Parineeti Chopra and Priyanka Chopra. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। परिणीति चोपड़ा ने काफ़ी अर्से बाद इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो काफ़ी पसंद की जा रही है। यह तस्वीर एक बीच की है और परिणीति काले रंग की टू-पीस बिकिनी में तट पर रेत में बैठी हुई हैं। परिणीति के इस अंदाज़ पर फैंस दिलो-जान लुटा रहे हैं तो उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा को जलन हो रही है। 

परिणीति ने अपनी बिकिनी फोटो के साथ मज़ेदार कैप्शन लिखा है- यह फोटो खिंचवाने से पहले मैं प्राणायाम कर रही थी। हालांकि, आगे परणीति लिखती हैं- ओके, यह झूठ है। प्रियंका के इस फोटो और कैप्शन पर ख़ूब लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं। तमाम फैंस ने उनके अंदाज़ की तारीफ़ की है। फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने उफ लिखा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

वहीं, बहन प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति की तारीफ़ करते हुए लिखा- मुझे बहुत जलन हो रही है। प्रियंका और परिणीति कज़िन हैं, मगर परिणीति प्रियंका चोपड़ा के काफ़ी करीब हैं और दोनों में छेड़छाड़ चलती रहती है। वहीं, एक फैन ने तस्वीर पर कमेंट किया कि बवाल लग रही हो।

परिणीति चोपड़ा की इस साल तीन फ़िल्में साइना, संदीप और पिंकी फ़रार और द गर्ल ऑन द ट्रेन रिलीज़ हो चुकी हैं। यह तीनों फ़िल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। संदीप और पिंकी फ़रार सिनेमाघरों में भी रिलीज़ हुई थी, मगर फ़िल्म को बेहद ख़राब रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, पिछले दिनों जब यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर आयी तो फ़िल्म को बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

संदीप और पिंकी फ़रार का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है, जबकि इसका निर्माण यशराज फ़िल्म्स ने किया है। यह फ़िल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में अर्जुन कपूर के किरदार का नाम पिंकी है, जबकि परिणीति का किरदार संदीप है। पिंकी हरियाणा पुलिस में है। वहीं, संदीप कॉरपोरेट अधिकारी है। फ़िल्म इन दोनों के अजीब परिस्थितियों में मिलने और फ़रार होने पर आधारित है।

chat bot
आपका साथी