Exclusive: सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है: पल्लवी जोशी

Pallavi Joshi On Sushant Singh Rajput पल्लवी जोशी ने यह भी कहा कि वह डिजिटल कंटेंट को सेंसर करने के खिलाफ हैl उनका मानना है कि सेंसरशिप से क्रिएटिविटी खत्म हो जाती हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 08:05 AM (IST)
Exclusive: सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है: पल्लवी जोशी
Exclusive: सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है: पल्लवी जोशी

रुपेशकुमार गुप्ता, नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने दैनिक जागरण का इंस्टाग्राम लाइव पर दर्शकों से सीधी बात कीl इस अवसर पर उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लेकर बॉलीवुड की गुटबाजी पर खुलकर बात कीl पल्लवी जोशी ने कहा कि बॉलीवुड एक ऐसी जगह है, जहां कोई इंडस्ट्री के तौर पर काम नहीं करता, बल्कि सभी कैंप बनाकर काम करते हैंl

इसके चलते कभी सर्वाइवल के लिए या फिल्ड में बने रहने के लिए लोगों की बात सुननी पड़ती है, अन्यथा आपको काम नहीं मिलताl सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं और उन्हें लगता है कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द सच सभी के सामने आएगाl

 

View this post on Instagram

in conversation with @rupeshkumar.gupta @iambuddhafoundation

A post shared by Dainik Jagran (@dainikjagrannews) on Aug 7, 2020 at 3:25am PDT

पल्लवी जोशी ने यह भी कहा कि वह डिजिटल कंटेंट को सेंसर करने के खिलाफ हैl उनका मानना है कि सेंसरशिप से क्रिएटिविटी खत्म हो जाती हैl इसे निर्देशक के विवेक पर छोड़ देना चाहिएl अच्छा कंटेंट बनाने पर सभी उनकी सराहना करते हैंl इस मौके पर पल्लवी ने अपनी आगामी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बारे में बात कीl उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग 17 मार्च से शुरू होने वाली थीl हालांकि कोरोना के कारण इसे टालना पड़ाl यह फिल्म कश्मीरी पंडितों पर आधारित है और इसके लिए उन्होंने विवेक अग्निहोत्री के साथ मिलकर 100 से ज्यादा कश्मीरी पंडितों को इंटरव्यू किया है, जिन्होंने पलायन का सामना किया है या जो प्रताड़ित रहे हैंl इनके बारे में बात करते समय पल्लवी जोशी भावुक भी हो गईl

 

View this post on Instagram

BCCC सदस्या पल्लवी जोशी करेंगी डिजिटल कंटेंट पर बात @iambuddhafoundation

A post shared by Dainik Jagran (@dainikjagrannews) on Aug 7, 2020 at 12:34am PDT

पल्लवी जोशी BCCC की सदस्या भी हैl यह संस्था टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ी आपत्तियों पर शिकायत मिलने पर काम करती हैl पल्लवी जोशी ने द ताशकंद फाइल्स फिल्म में बारे में भी बात की और कहा कि यह फिल्म उनके लिए एक सुखद अनुभूति रही हैंl इस फिल्म से जुड़े कई शानदार अनुभव भी उन्होंने शेयर किएl पल्लवी जोशी ने दैनिक जागरण के पाठकों और दर्शकों के सवालों के जवाब भी दिएl

chat bot
आपका साथी