इन अभिनेत्रियों ने भी किया अनुष्का शर्मा जैसा काम, शर्मिला टैगोर से लेकर काजोल का भी है इस लिस्ट में नाम

ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अनुष्का की तरह ही अपने करियर की उंचाइयों पर पहुंच कर शादी की है और वो आज भी बेहतरीन अभिनेत्रियां मानी जाती हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Tue, 12 Dec 2017 01:02 PM (IST) Updated:Mon, 25 Dec 2017 11:11 AM (IST)
इन अभिनेत्रियों ने भी किया अनुष्का शर्मा जैसा काम, शर्मिला टैगोर से लेकर काजोल का भी है इस लिस्ट में नाम
इन अभिनेत्रियों ने भी किया अनुष्का शर्मा जैसा काम, शर्मिला टैगोर से लेकर काजोल का भी है इस लिस्ट में नाम

मुंबई। विरुष्का की शादी के चर्चे आम जनता से लेकर मीडिया हाउस और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने बीती रात 11 दिसम्बर को इटली में बिना किसी को बताए चुप-चाप शादी कर ली और यह खबर उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। पिछले कई दिनों से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अनुष्का और विराट शादी करने वाले हैं मगर यह खबर कल रात तक भी कन्फर्म नहीं हुई थी। अनुष्का ने अपने करियर में बहुत कम समय में ऊंची उड़ानें भरी हैं ऐसे में उनकी शादी की खबर ने इंडस्ट्री के लोगों को भी चौंकाया होगा। 

चमचमाती बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी अभिनेत्री की शादी को बहुत बड़ा फै़सला माना जाता है। ऐसा कहा जाता है और अनुमान लगाया जाता है कि जिस अभिनेत्री ने शादी कर ली उसका करियर वहीं ख़त्म! लेकिन, ऐसा मानने वाले इंडस्ट्री के लोगों के बीच ही कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने इस बात को ग़लत साबित किया है। ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अनुष्का की तरह ही अपने करियर की उंचाइयों पर पहुंचकर शादी की है और आज वो बेहतरीन अभिनेत्रियां भी मानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें: 'रब ने बना दी जोड़ी' की 9वीं सालगिरह पर बनी विराट-अनुष्का की जोड़ी, शाह रुख़ ने दी बधाई

आपको बता दें कि अनुष्का महज़ 29 साल की हैं और अब तक उन्होंने 'pk', 'NH 10', 'सुलतान' जैसी कई बेहतरीन फ़िल्मों में काम किया है। अनुष्का उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिसने इंडस्ट्री के तीनों ख़ान्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। करियर के इस पड़ाव पर अनुष्का ने शादी करके कहीं न कहीं यह साबित किया है कि वो अपने भविष्य को लेकर काफी क्लियर हैं और अपनी निज़ी ज़िन्दगी के फ़ैसले लेना भी वो अच्छी तरह जानती हैं। आइये आपको बतातें हैं अनुष्का की तरह ही बोल्ड और बेहतरीन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपने 20s में शादी भी की और करियर भी आगे बढ़ाया।

1. डिंपल कपाड़िया 

साल 1973 में अपनी पहली ही फ़िल्म 'बॉबी' से रातों रात स्टार बनी डिंपल कपाड़िया महज़ 16 साल की थी जब उन्होंने ना सिर्फ फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा, बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी भी की। 'बॉबी' के लिए डिंपल को फ़िल्म फेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था और क्रिटिक्स ने इन्हें बहुत पसंद भी किया था। 16 साल की उम्र में शादी के बाद, आज भी डिंपल बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में अव्वल नंबर पर हैं।

2. शर्मिला टैगोर 

20s में शादी करने की लिस्ट में लेजेन्ड्री एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर भी शामिल हैं। शर्मिला ने महज़ 25 साल की उम्र में क्रिकेटर मंसूर अली ख़ान से शादी की थी। शादी के बाद शर्मिला ने 'छोटी बहू', 'मौसम', 'आराधना' जैसी कमाल की फ़िल्मों में काम किया।

3. सायरा बानो 

यह भी पढ़ें: दिलीप कुमार जैसा 'देवदास' बनना चाहते थे धर्मेंद्र, बर्थडे पर किया ट्रेजडी किंग को याद

सायरा बानो ने अपनी उम्र से 22 साल बड़े दिलीप कुमार से साल 1966 में शादी की थी और तब सायरा खुद महज़ 22 साल की थीं। जब सायरा ने शादी की उस समय वो बॉलीवुड इंडस्ट्री की Highest Paid एक्ट्रेसेज़ में से एक थीं। शादी के बाद सायरा ने 'पड़ोसन', 'पूरब और पश्चिम' और 'बैराग' जैसी बेहतरीन फ़िल्मों में अभिनय किया।

4. दिव्या भारती 

बॉलीवुड ही नहीं इस दुनिया को भी महज़ 19 साल की उम्र में छोड़कर चली जाने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती महज़ 18 साल की थीं, जब उन्होंने फ़िल्ममेकर साजिद नाडियादवाला के साथ शादी की थी। उस समय दिव्या इंडस्ट्री की टॉप हिरोइन्स में से एक थीं।

5. भाग्यश्री 

सलमान ख़ान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' की अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी महज़ 21 साल की उम्र में शादी कर ली थी। साल 1989 में अपनी पहली ही फ़िल्म के बाद भाग्यश्री शादी के बंधन में बंध गई थीं।

6. काजोल

अभिनेत्री काजोल ने भी अजय देवगन से साल 1999 में शादी की थी, जब वो सिर्फ 24 साल की थीं। काजोल उस समय 'इश्क़', 'दुश्मन' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फ़िल्मों का हिस्सा रही थीं।

chat bot
आपका साथी