Salman Khan की फिल्म Bharat के गाने में Nora Fatehi के ठुमके देखिए, आ जाएगी Dilbar की याद

Salman Khan और Katrina Kaif स्टारर फिल्म Bharat का नया गाना दर्शकों के सामने आ चुका है। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरोंं में दस्तक देने जा रही है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 22 May 2019 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 09:24 AM (IST)
Salman Khan की फिल्म Bharat के गाने में Nora Fatehi के ठुमके देखिए, आ जाएगी Dilbar की याद
Salman Khan की फिल्म Bharat के गाने में Nora Fatehi के ठुमके देखिए, आ जाएगी Dilbar की याद

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान की फिल्म भारत का नया गाना 'मैं तुर पेया' दर्शकों के सामने आ चुका है। इस गीत को लेकर सलमान खान ने एक दिन पहले भी ट्वीट किया था। अब यह गाना रिलीज हो गया है और सलमान ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि, 'मैं तुर पेया घर से दूर'।

सलमान खान की फिल्म भारत लगातार चर्चा में है। इस फिल्म का नया गाना 'मैं तुर पेया' रिलीज कर दिया गया है जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सलमान के फैंस द्वारा गीत को पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर इस गीत को लेकर अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म के बाकी गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। गीत का शुरुआत में सलमान खान कहते हैं, दुनिया में आप कही पर भी चले जाओ लेकिन अपने देश और मिट्टी जैसी खुशबू कहीं नहीं मिलती। 

इस गीत में खास तौर पर नोहा फतेही को भी देखा जा सकता है। गीत के बीच में नोहा फतेही जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। नोहा के इस डांस को देखकर आपको जरूर फिल्म सत्यमेव जयते के गीत दिलबर की याद आ जाएगी। 

 आपको बता दें कि, इस गीत को सुखविंदर सिंह, विशाल और शेखर ने गाया है। गीत के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं वहीं गाने में नोरा फतेही की भी झलक दिखाई गई है। सलमान खान की यह फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

बताते चलें कि, सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत कोरियन फिल्म 'एन ओड टू माई फादर' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सलमान 18 से 70 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति का किरदार निभाते दिखाई देंगे। सलमान के किरदार का नाम ही भारत है। इस फिल्म में उनकी 71 साल की जर्नी को दिखाया जाएगा। सलमान की अगली फिल्मों में दबंग 3 का भी नाम शामिल है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी