धूम मचा रहा Sambhavna Seth का ये नया भोजपुरी आइटम नंबर..'पंडित जी का बेटा है'

भोजपुरी स्टार संभावना सेठ का नया आइटम नंबर पंडित जी का बेटा है.. यूट्यूब पर खूब चल रहा है। निरहुआ चलल लंदन के इस गाने में संभावना दिनेश लाल यादव के साथ ठुमके लगाते नजर आ रही हैं।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 01:41 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 01:46 PM (IST)
धूम मचा रहा Sambhavna Seth का ये नया भोजपुरी आइटम नंबर..'पंडित जी का बेटा है'
धूम मचा रहा Sambhavna Seth का ये नया भोजपुरी आइटम नंबर..'पंडित जी का बेटा है'

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी स्टार संभावना सेठ का नया आइटम नंबर 'पंडित जी का बेटा है..' यूट्यूब पर खूब चल रहा है। निरहुआ चलल लंदन फिल्म के इस गाने में संभावना दिनेश लाल यादव के साथ ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। 

निरहुआ और ममता रावत की आवाज
वीडियो में निरहुआ और संभावना सेठ एक स्टेज पर परफार्मेंस करते दिखते हैं। दोनों के डांस स्टेप्स काफी शानदार हैं। इस गाने को निरहुआ और ममता रावत ने आवाज दी है। वहीं गीत को आजाद सिंह ने लिखा है। संगीत मधुकर आनंद का है। गाने के बोल हैं, कहां से इतना कमाता है दु हजरिया नोट उड़ाता है, देखने में टूट पुंजिया नेता है, पंडित जी का बेटा है...।

आइटम नंबर के लिए जानी जाती हैं संभावना
संभावना सेठ ने बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। वह अपने आइटम नंबर के लिए जानी जाती हैं। भोजपुरी और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में उनके आइटम सांग हिट रहे हैं।

एक्शन फिल्म है निरहुआ चलल लंदन
दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म निरहुआ चलल लंदन एक्शन रोमांटिक फिल्म है। इसमें आम्रपाली दूबे, मनोज टाइगर, सबिन श्रेष्ठा, अनूप अरोरा, सुनील थापा, संतोष पहलवान ने मुख्य भूमिका अदा  की है। फिल्म का निर्देशन चंद्रा पंत और निर्माण सोनू खत्री ने किया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी