Nia Sharma ने की अनिरुद्ध दवे से कोरोना की लड़ाई में डटे रहने की अपील, कही ये बात

अनिरुद्ध दवे के लिए जसवीर कौर रूबीना दिलैक विकास कलंत्री और अनीता हसनंदानी जैसे कलाकारों ने भी प्रार्थनाएं की है। अनिरुद्ध दवे एक बेटे के पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने हाल ही में एक भावुक नोट लिखा था।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 08:57 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 07:46 AM (IST)
Nia Sharma ने की अनिरुद्ध दवे से कोरोना की लड़ाई में डटे रहने की अपील, कही ये बात
अनिरुद्ध दवे कोरोना पॉजिटिव है। वह अस्पताल में भर्ती हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता अनिरुद्ध दवे के लिए एक भावुक नोट लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने अनिरुद्ध दवे से निवेदन किया है कि वह कोरोना की लड़ाई जमकर लड़े। अनिरुद्ध दवे कोरोना पॉजिटिव है। वह अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। निया शर्मा ने अनिरुद्ध दवे को उनकी बेटे अनिष्क के बारे में भी बताया है कि उन्हें जल्दी ठीक होकर वापस आना है और अपनी बेटे का ध्यान रखना है।

रिया शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'आपके बेटे को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है अनिरुद्ध, वह आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। जल्दी ठीक होकर वापस आओ। कड़ी लड़ाई लड़ो लेकिन आपको ठीक होकर वापस आना है। हम सभी आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।' निया शर्मा ने यह भी कहा कि यह हमारे देश के लिए एक कठिन दौर है। उन्होंने यह भी बताया कि कई लोगों ने अपने परिवार जनों को खो दिया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

उन्होंने आगे लिखा है, 'यह हमारे देश के लिए बहुत ही कठिन दौर है। कई लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया है। उन सभी के लिए मैं प्रार्थना करती हूं। सब जल्दी से ठीक हो जाएगा।' अनिरुद्ध दवे के लिए जसवीर कौर, रूबीना दिलैक, विकास कलंत्री और अनीता हसनंदानी जैसे कलाकारों ने भी प्रार्थनाएं की है।

अनिरुद्ध दवे 2 महीने पहले ही एक बेटे के पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने हाल ही में एक भावुक नोट लिखा था कि कैसे वह 2 महीने के बेटे को घर पर छोड़कर अस्पताल में पति को देखने गई थी। मीडिया की खबरें के अनुसार अनिरुद्ध दवे की तबीयत अब स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अनिरुद्ध दवे टीवी कलाकार है। उन्होंने कई शो में अहम भूमिका निभाई है। वह जल्द अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम में भी नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी