ड्रग्स केस में फंसे Ness wadia की ऐसी रही है लव लाइफ, इन एक्ट्रेस से जुड़ चुका है नाम
Ness wadia Sentenced to two year jail नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के मामले में जापान में 2 साल जेल की सजा सुनाई गई
नई दिल्ली, जेएनएन। वाडिया ग्रुप के वारिस और आइपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के सह-मालिक नेस वाडिया (Ness wadia) को ड्रग्स रखने के मामले में जापान में 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक नेस वाडिया के पास से 25 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ था जिसके बाद उनको सजा सुनाई गई। इस मामले में वाडिया को मार्च महीने में ही जापान से गिरफ्तार कर लिया गया था। वैसे ये पहली बार नहीं है जब वाडिया किसी विवाद में घिरे हों इससे पहले भी वो प्रीति जिंटा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों बटोर चुके हैं।
प्रीति जिंटा के साथ रहा था अफेयर
एक वक्त था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और नेस वाडिया का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। खबरें तो ये तक थीं की दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन वाडिया की एक शर्त की वजह से ये हो नहीं सका। खबरों की मानें तो प्रीति से शादी करने के लिए वाडिया ने शर्त रखी थी कि उन्हें फिल्मी दुनिया से अलविदा कहना होगा। प्रीति को वाडिया की ये बात पसंद नहीं आई और धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरी आ गई। कहा तो ये तक जाता है कि वाडिया के परिवार को भी प्रीति कुछ खास पसंद नहीं थीं। इस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।
प्रीति ने लगाया था छेड़खानी का आरोप
30 मई 2014 को मुंबई के वानखाड़े स्टेडियम में चल रहे किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच दौरान प्रीति ने वाडिया पर छेड़खानी का आरोप लगाया। प्रीति का आरोप था कि उन्होंने मैच जीतने के दौरान जबरदस्ती उनका हाथ पकड़ लिया और उनके साथ छेड़खानी की। इसके बाद प्रीति ने वाडिया के खिलाफ केस कर दिया था। यह केस करीब 4 साल चला। हालांकि जब प्रीति ने नेस वाडिया पर आरोप लगाए थे उस समय वाडिया ने इन सभी आरोपों को नकारते हुए कहा था कि वह उनसे व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही हैं। ये केस करीब चार साल चला और बाद में दोनों के बीच मामला सुलझ गया।
View this post on Instagram
ऐसे खत्म हुआ पूरा विवाद
साल 2018 में बॉबे हाईकोर्ट ने प्रीति की तरफ़ से वाडिया के खिलाफ दर्ज किये गए छेड़खानी के एक मामले को रद्द कर दिया। प्रीति की तरफ से इस मामले को खत्म करने के लिए कहे जाने के बाद अदालत ने ये आदेश दिया था। दो जजों की बेंच के सामने नेस वाडिया की तरफ से उनके खिलाफ़ दर्ज FIR रद्द करने के लिए अर्जी दी गई थी। इस दौरान प्रीति के वकील ने अदालत में कहा था कि अगर नेस, साल 2014 में हुई इस घटना की माफ़ी मांगते हैं तो प्रीति केस वापस लेने को तैयार हैं। इसके बाद ये पूरा मामला सुलझ गया।
View this post on Instagram
A post shared by Hollywood_Bollywood_world_2018 (@bollywoodworld2018) on Oct 11, 2018 at 11:11am PDT
इन अभिनेत्रियों के साथ भी रहा है रिश्ता
प्रीति जिंटा के साथ वाडिया के रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है लेकिन प्रीति के अलावा नेस वाडिया का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाख़री के साथ भी रहा है। 2012 में करण जौहर की बर्थडे पार्टी में नरगिस और नेस को काफी करीब देखा गया था। उसकी बाद से दोनों के साथ होने की खबरें आने लगीं थीं। इसके अलावा लीजा हेडन के साथ भी नेस के अफेयर की चर्चा रही है।