Navya Naveli Nanda ने शेयर की अपने बचपन की तस्वीर, बॉलीवुड कलाकारों ने किए ये कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो अपने भाई अगस्त्या के साथ नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 08:33 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 08:01 AM (IST)
Navya Naveli Nanda ने शेयर की अपने बचपन की तस्वीर, बॉलीवुड कलाकारों ने किए ये कमेंट
Navya Naveli Nanda shared her childhood picture. photo source instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट को पब्लिक किया है। नव्या अक्सर अपने फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, इसी बीच उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो अपने भाई अगस्त्या के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीर में दोनों भाई-बहन कार की सीट पर सोते हुए दिख रहे हैं, नव्या और अगस्त्या सोते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। फोटो में नव्या नवेली नंदा गुलाबी कलर की प्रिंटेड जैकेट में नजर आ रही हैं। तो वहीं अगस्त्या रेड एंड ब्लैक कलर की जैकेट में नजर आ रहे हैं। नव्या नवेली नंदा ने फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘साल 2000 के बाद से पार्टनर।’

 

View this post on Instagram

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

नव्या नवेली नंदा के इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के बाद से बॉलीवुड के कई कलाकार पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नीतू कपूर और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने नव्या के इस फोटो पर दिल के इमोजी कमेंट किया हैं। साथ ही फोटो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 32 हजारों से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

हाल ही में नव्या नवेली नंदा ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें बेहद खूबसूरत दिख रही थी। उनके इस फोटो पर भी बॉलीवुड के कई नामी कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। साथ ही बता दें नव्या नवेली नंदा एक 'आरा हेल्थ' नाम की संस्था चलती हैं। उनकी ये संस्था मेंटल हेल्थ और उससे जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करती है।

बता दें कि नव्या नवेली नंदा अपने फैंस की बीच काफी पॉपुलर हैं। नव्य अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा की बेटी हैं और उनके सोशल मीडिया पर अच्छी खासी संख्या में फैंस हैं।

chat bot
आपका साथी