अमावस में आने वाली नरगिस फाखरी ने की परी अनुष्का शर्मा की इस बात के लिए तारीफ

अमावस एक हॉरर फिल्म है जिसमें नरगिस फाखरी की अहम भूमिका है। यह फिल्म अगले साल 11 जनवरी को रिलीज होगी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 01:27 PM (IST) Updated:Wed, 12 Dec 2018 08:31 AM (IST)
अमावस में आने वाली नरगिस फाखरी ने की परी अनुष्का शर्मा की इस बात के लिए तारीफ
अमावस में आने वाली नरगिस फाखरी ने की परी अनुष्का शर्मा की इस बात के लिए तारीफ

मुंबई। बॉलीवुड में पिछले दो सालों में हॉरर फिल्में खूब बनी हैं। चाहे वह अनुष्का शर्मा की फिल्म परी हो या फिर  श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री हो। या फिर जरीन खान की 1921 हो। अब नरगिस फाखरी भी इसी राह पर चल पड़ी हैं और हाल ही में उन्होंने अनुष्का शर्मा की तारीफ भी की है। 

फिल्म अभिनेत्री नरगिस फाखरी जो कि जल्द फिल्म अमावस में नजर आएंगी ने अनुष्का शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि अनुष्का शर्मा ने जिस प्रकार फिल्म परी में भूत की भूमिका निभाई है, उससे लोगों का भूत वाले किरदार के प्रति नजरिया बदल गया है और अब हीरोइने भूतों पर आधारित फिल्में करने से कतरा नहीं रही हैं। इस मौके पर अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हुए नरगिस फाखरी कहती हैं, 'मेरे लिए कोई भी फिल्म करते समय फिल्म की कहानी ज्यादा मायने रखती है लेकिन आप सही कह रही है। अब वह दिन लद गए, जब फिल्म अभिनेत्री भूतिया फिल्मों में काम करने से मना कर देती थी। अब आप अनुष्का शर्मा को ही ले लीजिए। उन्होंने ना सिर्फ परी फिल्म का निर्माण किया, बल्कि उसमें अभिनय भी किया, जो कि एक भूतिया फिल्म ही थी। जिसके चलते अब कई अभिनेत्रियां भूतों की फिल्मों में काम करने के लिए आगे आई हैं।

गौरतलब है कि फिल्म अमावस का निर्देशन भूषण पटेल कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले रागिनी एमएमएस 2 और अलोन जैसी भूतिया फिल्मों का निर्देशन किया था। अमावस 11 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: पति शोएब से मिलकर इस कदर रो पड़ी दीपिका, सभी घरवाले हुए इमोशनल

आपको बता दें कि, पिछले साल अनुष्का शर्मा की फिल्म परी रिलीज हुई थी। इस साल जरीन खान की हॉरर फिल्म 1921 भी आई थी। इसके बाद 2018 में आई फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका था। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इस साल एक और हॉरर फिल्म लुप्त रिलीज हुई। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: तो श्रीसंत बन गए ''साले साहब'', लेकिन किसके जानिए इस खबर में

chat bot
आपका साथी