Milind Soman ने हवा में किए सुपरमैन पुशअप्स, पत्नी अंकिता ने दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन कितने फिटनेस फ्रीक हैं ये बात तो सभी जानते हैं। 54 की उम्र में भी मिलिंत अपनी फिटनेस का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन कितने फिटनेस फ्रीक हैं ये बात तो सभी जानते हैं। 54 की उम्र में भी मिलिंत अपनी फिटनेस का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। अक्सर वो अपनी वर्कआउट वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वर्कआउट का ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखकर थोड़ी देर के लिए आप टेंशन में आ जाएंगे कि मिलिंद इतना मुश्किल वर्कआउट इतनी आसानी से कैसे कर रहे है।
दरअसल, मिलिंद ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो पुशअप्स करते नज़र आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि पुशअप्स करना कौन सा मुश्किल काम है वो भी मिलिंद के लिए। तो हम आपको बता दें कि वीडियो में मिलिंद साधारण पुशअप्स नहीं बल्कि सुपरमैन पुशअप्स करते नज़र आ रहे हैं। यानी मिलिंद हवा में उछल उछलकर पुशअप्स कर रहे हैं। ज़ाहिर ऐसे पुशअप्स करना बिल्कुल आसान नहीं होगा। मिलिंद की इस वीडियो पर उनकी पत्नी अंकिता ने भी कमेंट किया है। अंकिता ने वीडियो पर लिखा, '..और ऐसा करने के दौरान भी तुम कितने चार्मिंग लग रहे हो'।
View this post on Instagram A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on May 11, 2020 at 12:18am PDT
इससे पहले भी मिलिंद के वर्कआउट का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वो मज़ेदार तरीके से पुशअप्स करते नज़र आ रहे थे। उस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी अंकिता को पीठ पर बैठा रखा था उसके बात पुशअप्स रहे थे। दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।
View this post on InstagramA post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on Mar 25, 2020 at 3:33am PDT
View this post on InstagramA post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on Apr 2, 2020 at 2:54am PDT
आपको बता दें कि मिलिंद की पत्नी अंकिता भी फिटनेस फ्रीक हैं। वो अक्सर मिलिंद के साथ वर्कआउट करती नजर आती हैं। कुछ दिन पहले तो वो अपनी सासू मां यानी मिलिंद की मां के साथ लंगड़ी खेल रही थीं। इसका वीडियो भी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on Apr 3, 2020 at 10:40pm PDT