भोजपुरी अपमान पर भड़के मनोज तिवारी, पुलिस में केस दर्ज़ करवाएंगे

मनोज तिवारी ने कहा है कि सिद्धार्थ ने भोजपुरी भाषा को लेकर बहुत ही शर्मनाक टिप्पणी की है। यह अत्यंत आपत्तिजनक है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Wed, 24 Jan 2018 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jan 2018 07:45 PM (IST)
भोजपुरी अपमान पर भड़के मनोज तिवारी, पुलिस में केस दर्ज़ करवाएंगे
भोजपुरी अपमान पर भड़के मनोज तिवारी, पुलिस में केस दर्ज़ करवाएंगे

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने एक टीवी शो में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभद्र भोजपुरी बोलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाने की चेतावनी दी है।

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने निजी प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया है कि मनोज तिवारी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के विरुद्ध दिल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएँगे। इस मुद्दे पर मनोज तिवारी ने कहा है कि सिद्धार्थ ने भोजपुरी भाषा को लेकर बहुत ही शर्मनाक टिप्पणी की है। यह अत्यंत आपत्तिजनक है। मैं इसके खिलाफ एफआईआर कराउंगा।' सांसद मनोज तिवारी ने आगे कहा,'देश के प्रथम राष्टपति राजेन्द्र बाबू की भाषा है भोजपुरी। यह देश के 22 करोड़ लोगों, जो कि यूपी, बिहार और झारखंड सहित दुनिया के 7 देशों में बोले जाने वाली भाषा है। देश के सबसे ज्यादा आई ए एस, आईपीएस, आईआरएस भोजपुरी भाषा बोलते हैं। सिद्धार्थ ने इन सबका अपमान किया है।

 

फिल्म 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने छोटे परदे के शो बिग बॉस 11 में अपनी फिल्म अय्यारी के प्रमोशन के दौरान भोजपुरी भाषा के बारे 'अभद्र' बात की थी। बाद में उन्होंने अपनी बात के लिए माफ़ी मांग ली थी। बता दें कि शो में सिद्धार्थ, मनोज बाजपेई और रकुल प्रीत सिंह के साथ गए थे और इस दौरान सलमान खान ने मनोज और सिद्धार्थ को भोजपुरी में डायलॉग बोलने का टास्क दिया। सिद्धार्थ ने डायलॉग बोला, लेकिन बाद में ये कह दिया कि ऐसा करते वक्त उन्हें टॉयलेट वाली फिलिंग आई। सिड की इस बात पर बवाल मच गया। अभिनेत्री नीतू चंद्रा भी भड़क गईं। ट्विट कर इसे भोजपुरी का अपमान बताया और कहा शर्म आनी चाहिए।

मामला गरमाता देख सिद्धार्थ ने ट्विटर पर माफ़ी मांगी और उनके समर्थन में उनके अय्यारी को-स्टार मनोज बाजपेई भी आये और जिन्होंने लिखा कि बिग बॉस में वो सब एक फन के लिए हो रहा था इसके पीछे किसी का मखौल उड़ाने का कोई इरादा नहीं था।

chat bot
आपका साथी