Malaika Arora और Arbaaz Khan को लेकर आई नई खबर, क्या फिर होंगे साथ?

Malaika Arora ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर Arjun Kapoor को जन्दिन की बधाई दी है। इन दिनों वे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 27 Jun 2019 09:39 AM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2019 01:35 PM (IST)
Malaika Arora और Arbaaz Khan को लेकर आई नई खबर, क्या फिर होंगे साथ?
Malaika Arora और Arbaaz Khan को लेकर आई नई खबर, क्या फिर होंगे साथ?

नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora और Arbaaz Khan जब से अलग हुए हैं, तब से दोनों किसी न किसी कारण से खबरों में रहते ही हैं। इन दिनों जहां एक ओर मलाइका अरोड़ा और बोनी कपूर के बेटे Arjun kapoor के साथ रिश्ते को लेकर खबरों में रहती हैं वहीं अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड Giorgia Andriani को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच मलाइका और अर्जुन को साथ देखकर उनकी शादी की खबरें तेज हो जाती हैं, तो कभी अरबाज और उनकी कथित गर्लफेंड जॉर्जिया के साथ तस्वीरें सुर्खियां बटोरने लगती हैं। दोनों ने अपने 18 साल की शादी को वर्ष 2017 में खत्म कर दिया था। अब खबरें आ रही हैं कि एक बार फिर मलाइका और अरबाज साथ आ सकते हैं।

जी हां, मलाइका और अरबाज भले ही तलाक ले चुके हों को लेकर वे फिर से साथ आ सकते हैं। लेकिन यह साथ रियल लाइफ में नहीं, बल्कि टीवी स्क्रीन पर होगा। दरअसल, द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के बाद सलमान खान नच बलिए (Nach Baliye) के नौवें सीजन का निर्माण कर रहे हैं। शो की खासियत यह है कि इसमें पांच ऐसे कपल होंगे जो एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं, जबकि अन्य पांच जोडियां वे होंगी जिनमें अलगाव हो चुका है। ऐसे में जज की खाली कुर्सी को मलाइका और अरबाज बैठ सकते हैं, क्योंकि अलग होने वाले कपल में दोनों चर्चा में रहते हैं। टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो मलाइका और अरबाज को इस शो का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। एक ओर मलाइका कमाल की डांसर हैं, तो वहीं अरबाज की पर्सनैलिटी काफी प्रभावशाली है। ऐसे में यह जोड़ी जज के लिए परफेक्ट है। लेकिन मलाइका और अरबाज साथ आने के लिए तैयार होते हैं या नहीं, इसके लिए तो जुलाई तक का इंतजार करना होगा।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर का 26 जून को जन्मदिन था और इस खास मौके पर मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अर्जुन के साथ तस्वीर भी शेयर की है। Malaika Arora ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर Arjun Kapoor को बर्थडे की बधाई दी है। गौरतलब है कि यह पहली बार है, जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी फोटो को Instagram पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection Day 6: Shahid Kapoor और Kiara Advani की फिल्म बन गई Blockbuster

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी