डेढ़ इश्किया में मुजरा करेंगी माधुरी

मुंबई। फिल्म देवदास के गीत मार डाला में अपने नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जल्द ही बड़े पर्दे पर मुजरा करती दिखाई देंगी। फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म डेढ़ इश्किया में माधुरी आपके करार में गीत पर नृत्य करेंगी। इस गीत में उनके साथ पंडित बिरजू महाराज भी दिखाई देंगे। इस गीत का संगीत विशाल भारद्वाज ने ही तैयार किया है।

By Edited By: Publish:Thu, 09 May 2013 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2013 08:05 PM (IST)
डेढ़ इश्किया में मुजरा करेंगी माधुरी

मुंबई। फिल्म देवदास के गीत मार डाला में अपने नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जल्द ही बड़े पर्दे पर मुजरा करती दिखाई देंगी। फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म डेढ़ इश्किया में माधुरी आपके करार में गीत पर नृत्य करेंगी। इस गीत में उनके साथ पंडित बिरजू महाराज भी दिखाई देंगे। इस गीत का संगीत विशाल भारद्वाज ने ही तैयार किया है।

फिल्म निर्माता केतन मारू ने कहा, गीत तैयार है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद इसपर काम किया जाएगा। इस गीत की शूटिंग बड़े सेट पर की जाएगी। अभिनेता कमल हासन की विवादास्पद फिल्म विश्वरूपम की कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवार्ड जीतने वाले पंडित बिरजू महाराज ने कहा, मैं मार डाला के बाद फिल्म डेढ़ इश्किया के एक गीत में माधुरी के साथ काम कर रहा हूं। उनके साथ काम करना हमेशा उत्साह भरा रहता है।

डेढ़ इश्किया वर्ष 2010 में आई सुपरहिट फिल्म इश्किया का सीक्वल है। सीक्वल में नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी के साथ माधुरी दीक्षित, हुमा कुरैशी दिखाई देंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी