'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित फिर बन सकती हैं डांस शो की जज

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित के फैंस के लिए अच्‍छी खबर है। वो फिर से एक डांस रियलिटी शो की जज की भूमिका में नजर आ सकती हैं। जी हां, सूत्रों की मानें तो माधुरी दीक्षित और रेमो डिसूजा के बीच काफी अच्‍छे संबंध हैं और वो उनके ही

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Tue, 25 Aug 2015 02:50 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2015 04:38 PM (IST)
'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित फिर बन सकती हैं डांस शो की जज

मुंबई। बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वो फिर से एक डांस रियलिटी शो की जज की भूमिका में नजर आ सकती हैं। जी हां, सूत्रों की मानें तो माधुरी दीक्षित और रेमो डिसूजा के बीच काफी अच्छे संबंध हैं और वो उनके ही डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' में कंटेस्टेंट्स को टिप्स और जज करती नजर आ सकती हैं। हालांकि सिर्फ एक एपिसोड में। बतौर जज उनके पास कुछ खास पावर भी होंगे।

जिया खान की मौत के दो साल बाद बॉयफ्रेंड ने खोले दिल के राज

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने भी बताया, 'हां, हमने एक एपिसोड के लिए माधुरी दीक्षित से बात की है। अगर वो शो पर आएंगी तो बेहद खुशी होगी। कंटेस्टेंट्स को भी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। रेमो अपने कंटेस्टेंट्स के लिए वो सब कुछ करना चाहते हैं, जो उनके लिए बेस्ट हो।'

ऐश्वर्या की फिल्म 'जज्बा' का दमदार ट्रेलर लॉन्च, देखें वीडियो

इससे पहले माधुरी दीक्षित डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के कुछ सीजन में जज की भूमिका निभाती नजर आई थीं, मगर इस बार शाहिद कपूर ने उनकी जगह ले ली है। खैर, एक एपिसोड के लिए ही सही, मगर माधुरी दीक्षित को टीवी पर देखकर उनके फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी