Lok Sabha Election 2024: रजनीकांत, धनुष और कमल हासन ने चेन्नई में डाला वोट, सबसे पहले पहुंचा ये सुपरस्टार

19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार को पहले चरण के लिए वोटिंग की जा रही है। इस दौरान आमजन के साथ- साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आ रहे हैं। लोकसभा के पहले चरण यानी शुक्रवार को देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जाएगी।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Publish:Fri, 19 Apr 2024 10:27 AM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2024 10:58 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024: रजनीकांत, धनुष और कमल हासन ने चेन्नई में डाला वोट, सबसे पहले पहुंचा ये सुपरस्टार
चेन्नई में थलाइवा रजनीकांत ने डाला वोट, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी किस्मत आजमाने सियासी मैदान पर उतर चुकी हैं। 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार को पहले चरण के लिए वोटिंग की जा रही है। इस दौरान आमजन के साथ- साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आ रहे हैं।

लोकसभा के पहले चरण यानी शुक्रवार को देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जाएगी। इनमें तमिल नाडु का नाम भी शामिल है। जहां से तीन सुपरस्टार का वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: नहीं थमेगी सलमान खान की 'दबंगई', इन प्रोजेक्ट्स के साथ भाईजान फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर'

सबसे पहले पहुंचे अजीत कुमार

तमिल एक्टर अजीत कुमार सुबह जल्दी वोट डालने पहुंचे। थिरुवान्मियूर के पोलिंग बूथ से उनका वीडियो सामने आया है। कड़ी सुरक्षा के बीच एक्टर अजीत कुमार फर्स्ट फेज में अपना वोट डालने पहुंचे। साउथ के ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने जानकारी दी कि एक्टर सबसे पहले वोट डालने सुबह 6:45 बजे पहुंचे। 

#WATCH | Tamil Nadu: Actor Ajith Kumar arrives at a polling Booth in Thiruvanmiyur to cast his vote in the first phase of #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/WtX1er0u0j— ANI (@ANI) April 19, 2024

रजनीकांत ने किया वोट

अजीत कुमार के बाद थलाइवा रजनीकांत का वीडियो भी सामने आया। अभिनेता ने चेन्नई में वोट किया। वोटिंग स्टेशन से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया के लिए पोज भी किया और अपने हाथ पर लगी स्याही का निशान दिखाया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की।

#WATCH | Actor Rajnikanth casts his vote at a polling booth in Chennai, Tamil Nadu.

#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/6Ukwayi5sv— ANI (@ANI) April 19, 2024

कमल हासन ने किया वोट

तमिल नाडु के सुपरस्टार कमल हासन ने भी वोट किया। एक्टर चेन्नई के कोयम्बेडु के पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे।

#WATCH | Tamil Nadu: Actor and MNM chief Kamal Haasan arrives at a polling booth in Koyambedu, Chennai to cast his vote.

Makkal Needhi Maiam (MNM) is not contesting the #LokSabhaElections2024, the party supported and campaigned for DMK. pic.twitter.com/q1bizg3Wey— ANI (@ANI) April 19, 2024

सुबह- सुबह पहुंचे धनुष

एक्टर धनुष को भी सुबह-सुबह वोट डालते देखा गया और उन्होंने पैपराजी को अपनी स्याही लगी उंगली भी दिखाईं।

सिवाकार्तिकेयन ने किया वोट

तमिल एक्टर सिवाकार्तिकेयन भी वोट डालने पोलिंग स्टेशन पहुंचे। रजनीकांत की तरह उन्होंने भी मीडिया के सामने फैंस से वोट डालने की अपील की।

यह भी पढ़ें- Maidaan Box Office Day 7: बड़े मियां छोटे मियां की आंधी में मैदान बर्बाद, 7 दिनों में इतना भी नहीं कमा पाई फिल्म

#Sivakarthikeyan Casted his vote 👆✅ pic.twitter.com/aHI9felO1w— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) April 19, 2024

पहले चरण के मतदान

लोकसभा 2024 के पहले चरण में शामिल स्टेट्स की बात करें, तो लिस्ट में तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नागालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1), और लक्षद्वीप (1), राजस्थान (12), उत्तर प्रदेश (8), मध्य प्रदेश (6), असम (5), महाराष्ट्र (5), बिहार (4), पश्चिम बंगाल (30), मणिपुर (2), त्रिपुरा ( 1), जम्मू-कश्मीर (1), छत्तीसगढ़ (1) शामिल है।

chat bot
आपका साथी