Oppenheimer की गर्लफ्रेंड बनीं Florence Pugh ने 18 की उम्र में किया डेब्यू, फिर ऑस्कर के लिए भी हुईं नॉमिनेट

Florence Pugh as Oppenheimers girlfriend क्रिस्टोफर नोलन की ओपनहाइमर के रिलीज़ के बीच फैंस की उत्सुकता बढ़ रही है। दर्शक फिल्म की कहानी से ज्यादा फ़िल्म में कास्ट हुए कलाकारों के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में ओपनहाइमर के विवादित सीन में नज़र आ रहीं फ्लोरेंस पुघ चर्चा का विषय बन गयी हैं। फ्लोरेंस हॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं और कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 27 Jul 2023 05:52 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jul 2023 05:52 PM (IST)
Oppenheimer की गर्लफ्रेंड बनीं Florence Pugh ने 18 की उम्र में किया डेब्यू, फिर ऑस्कर के लिए भी हुईं नॉमिनेट
Florence Pugh as Oppenheimer Girlfriend. Photo- Mid day

 नई दिल्ली, जेएनएन। Florence Pugh as Oppenheimer's girlfriend: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपनहाइमर' दुनियाभर में धूम मचा रही है। फिल्म की दीवानगी ऐसी है कि रिलीज के हफ्तेभर बाद भी सिनेमा हॉल भरे हुए हैं। दर्शकों की फिल्म में काम कर रहे एक्टर्स को जानने की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है।

फिल्म में ओपनहाइमर की गर्लफ्रैंड जीन टैटलॉक का किरदार करने वाली एक्ट्रेस फ्लोरेंस पुघ भी खूब चर्चा में हैं। 2014 में अपना फिल्मी डेब्यू करने वाली पुघ बहुत कम समय में नोलन की फिल्म में नजर आ गईं, वरना लोगों को उनकी फिल्म में रोल करने के लिए दशकों तक का भी इंतजार करना पड़ता है।

18 साल की उम्र में किया एक्टिंग डेब्यू

फ्लोरेंस पुघ ने 18 साल की उम्र में ही फिल्म 'द फॉलिंग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। साल 2016 में आई फिल्म 'लेडी मैकबेथ' से उन्हें हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली। इस फिल्म में पुघ ने कैथरीन लेस्टर का रोल किया था, जिसे क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था। पुघ के लिए साल 2019 खुशियों की सौगात लेकर आया था। इस साल उन्होंने 'फाइटिंग विद माई फैमिली', 'मिडसमर' और 'लिटिल वुमेन' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। उनकी तीनों ही फिल्में हिट साबित हुईं।

Photo- Screenshot

2020 में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुईं

फिल्म 'लिटिल वुमेन' की डायरेक्टर ग्रेटा गिरविग ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे मेरिल स्ट्रीप, लौरा डर्न, साओर्से रोनन और टिमोथी शैलमेट जैसे ऑस्कर विजेता कलाकारों के लिए भी फिल्म नहीं रुकती। लेकिन फ्लोरेंस पुघ एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके साथ फिल्म बनाने के लिए ग्रेटा लंबा इंतजार करने को भी तैयार थीं। ग्रेटा का इंतजार करना भी सफल रहा, क्योंकि इसी फिल्म के लिए बाद में पुघ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए साल 2020 में ऑस्कर नॉमिनेशन मिला।

View this post on Instagram

A post shared by Oppenheimer (@oppenheimermovie)

फ्लोरेंस पुघ की बेस्ट फिल्में

द फॉलिंग (2014)

फ्लोरेंस पुघ ने मिस्ट्री ड्रामा 'द फॉलिंग' से ही फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया। उन्होंने एक इंग्लिश गर्ल्स स्कूल की टीनएजर गर्ल की भूमिका निभाई। इस रोल के लिए फ्लोरेंस को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट ब्रिटिश न्यूकमर के लिए नॉमिनेट किया।

लेडी मैकबेथ (2016)

इस फिल्म में फ्लोरेंस पुघ ने एक हिंसक दुल्हन का रोल अदा किया था। इस रोल के लिए पुघ को क्रिटिक्स द्वारा खूब सरहाना मिली।

मिड समर (2019)

उसी फ्लोरेंस ने एरी एस्टर द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म मिडसमर में भी मुख्य भूमिका निभाई। पुघ ने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई, जो अपने परिवार के साथ स्वीडन जाने के बाद एक खतरनाक कल्ट का हिस्सा बन जाती है। इस फिल्म के बाद पुघ के पास फिल्मों के बहुत से ऑफर आने लगे।

लिटिल वुमन (2019)

'बार्बी' फेम डायरेक्टर ग्रेटा गेरविग ने इस फिल्म में पुघ को एमी मार्च का किरदार दिया था। इस फिल्म ने छह ऑस्कर नॉमिनेशन पाए। इनमें से एक नॉमिनेशन पुघ को एमी मार्च के किरदार के लिए मिला।

ब्लैक विडो (2021)

2021 में पुघ ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एंट्री की। उन्हें फिल्म ब्लैक विडो में देखा गया, इसमें उन्होंने जासूस येलेना बोलेवा की भूमिका निभाई। फिल्म में स्कारलेट जोहानसन, डेविड हार्बर, ओल्गा कुरिलेंको और विलियम हर्ट जैसे एक्टर्स भी थे।

chat bot
आपका साथी