KBC 11: महिला की दर्दभरी कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन, शो में दिया यह वचन

Amitabh Bachchan Emotional in KBC 11 शो में भावुक होकर अर्पिता बताती हैं कि उनके बेटे को लाइलाज बीमारी है। वो ठीक नहीं हो सकता। इससे पहले उनके एक बेटी हुई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 03:44 PM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 03:44 PM (IST)
KBC 11: महिला की दर्दभरी कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन, शो में दिया यह वचन
KBC 11: महिला की दर्दभरी कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन, शो में दिया यह वचन

नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति सिर्फ़ एक गेम शो नहीं है, इसमें प्रतिभागियों के ज़रिए कुछ कहानियां ऐसी भी आती हैं, जो दिलों को छू जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी केबीसी के आज (3 सितम्बर) के एपिसोड में देखी-सुनी जाएगी, जिसने दर्शकों के साथ शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को भी भावुक कर दिया और बिग बी ने इस महिला को एक वचन दिया। 

KBC 11 सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है। चैनल ने आज प्रसारित होने वाले एपिसोड को सोशल मीडिया में शेयर किया है। इस एपिसोड में जयपुर की अर्पिता यादव भी हॉट सीट पर बैठे हुए नज़र आएंगी। अर्पिता की कहानी बेहद दर्दभरी है। शो में वो बताती हैं कि उनका बेटा दिव्यांग है। वही उनका गुरु है। मगर, जब उसका जन्म हुआ था तो उन्हें लगा, यह क्या हुआ। यह तो मांगा नहीं था। अर्पिता की बात सुनकर अमिताभ समेत सब हैरान रह जाते हैं। अर्पिता ने बताया कि उनके बेटे का नाम निर्भय है। उन्हें उसकी स्थिति को लेकर गुस्सा था।

#KBC contestants show what #अड़ेRaho is all about through their display of determination, both in real life and on the Hotseat. Watch them play tonight at 9 PM. @SrBachchan pic.twitter.com/d9MpeYdzj8

— Sony TV (@SonyTV) September 3, 2019

शो में भावुक होकर अर्पिता बताती हैं कि उनके बेटे को लाइलाज बीमारी है। वो ठीक नहीं हो सकता। इससे पहले उनके एक बेटी हुई थी। उसे भी एक बीमारी थी। उसकी सर्जरी हुई मगर तीन महीने बाद ही उसकी मौत हो गयी। अर्पिता ने सवाल उठाया कि ऐसे बच्चों को समाज में उपेक्षित किया जाता है। इसकी वजह से उन्हें सिनेमाघरों, ट्रेन और बसों से निकाला गया है। इस पर अमिताभ बच्चन ऐसे दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष अभियान की बात करते हैं, जिससे उनकी समाज में स्वीकार्यता बढ़े। बिग बी अर्पिता को वचन देते हैं कि अपनी फ्रेटर्निटी के साथ मिलकर इसके लिए काम ज़रूर करेंगे। 

chat bot
आपका साथी