साल 2021 में विक्की कौशल संग शादी के बाद 2022 में कटरीना कैफ इन फिल्मों में रहेंगी बिजी, देखें पूरी लिस्ट

2022 में कटरीना की सबसे अहम फिल्म है मेरी क्रिसमस जिसे श्रीराम राघवन निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में कटरीना विजय सेतुपति जैसे दमदार अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। कटरीना श्रीराम राघवन और विजय सेतुपति के साथ पहली बार काम कर रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 30 Dec 2021 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 31 Dec 2021 07:21 AM (IST)
साल 2021 में विक्की कौशल संग शादी के बाद 2022 में कटरीना कैफ इन फिल्मों में रहेंगी बिजी, देखें पूरी लिस्ट
Katrina Kaif Upcoming Movies in 2022. Photo- Instagram/Katrina Kaif

नई दिल्ली, जेएनएन। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कटरीना कैफ के लिए साल 2021 काफी अहम और सफल रहा। विक्की कौशल के साथ उनकी शादी हुई और अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी जैसी हिट फिल्म दी। अब 2022 कटरीना के लिए प्रोफेशनल लिहाज से काफी खास रहने वाला है। वो अलग-अलग जॉनर की दिलचस्प फिल्मों में अभिनय के अलग-अलग रंग दिखाती नजर आएंगी। 

2022 में कटरीना की सबसे अहम फिल्म है मेरी क्रिसमस, जिसे श्रीराम राघवन निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में कटरीना विजय सेतुपति जैसे दमदार अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। फिल्म की शूटिंग इसी हफ्ते शुरू होने वाली है। कटरीना, श्रीराम राघवन और विजय सेतुपति के साथ पहली बार काम कर रही हैं। इस फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

मिर्जापुर फेम निर्देशक गुरमीत सिंह की फिल्म फोन बूथ भी 2022 में आएगी। यह सुपरनेचुरल कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कटरीना ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने किया है। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

कटरीना सलमान खान के साथ टाइगर 3 में रीयूनाइट हो रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। सलमान ने पिछले दिनों अपने बर्थडे पर मीडिया से बात करते हुए पुष्टि की थी कि फिल्म 2022 में रिलीज होगी। टाइगर 3 का सलमान के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। टाइगर 3 में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में हैं, जबकि शाह रुख खान कैमियो में दिखेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

इसके अलावा फरहान अख्तर की डायरेक्टोरियल फिल्म जी ले जरा में कटरीना, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। यह एक रोड ट्रिप फिल्म है। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। साल 2021 में कटरीना कैफ कई साल बाद अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में रीयूनाइट हुई थीं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया और यह 2021 की सबसे सफल फिल्म है।

chat bot
आपका साथी