कार्तिक आर्यन की बहन ने लिया बदला, लगाया उनके गाल पर जोरदार थप्पड़, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों घर पर अपनी बहन से पंगे ले रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कार्तिक घर पर आराम फरमा हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो पूरी तरह एक्टिव हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 21 Apr 2020 09:39 AM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2020 09:39 AM (IST)
कार्तिक आर्यन की बहन ने लिया बदला, लगाया उनके गाल पर जोरदार थप्पड़, देखें वीडियो
कार्तिक आर्यन की बहन ने लिया बदला, लगाया उनके गाल पर जोरदार थप्पड़, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों घर पर अपनी बहन से पंगे ले रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कार्तिक घर पर आराम फरमा हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो पूरी तरह एक्टिव हैं। कभी वो अपनी बड़ी हुई दाढ़ी की फोटो डाल रहे हैं तो कभी अपनी बहन को परेशान करने की। लेकिन अब कार्तिक ने जो वीडियो डाली है उसमें वो अपनी बहन से थप्पड़ खाते नजर आ रहे हैं।

जी हां, कार्तिक की बहन ने उन्हें जोरदार थप्पड़ लगाया है और इसका भी वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कृतिका, कार्तिक के साथ नकली स्ट्रिंग से खेल रही हैं। खेल-खेल में कृतिका मौका देखते ही कार्तिक के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ देती हैं। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने क्वारंटाइन के दौरान अपनी लाइफ बताई है। वीडियो के साथ एक्टर ने लिखा, ‘सुबह उठो, नहाओ, पिटो, सो जाओ. #QuarantineLife’।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Subah Utho Nahao Pito So Jao #QuarantineLife #KokiToki

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Apr 20, 2020 at 6:24am PDT

कार्तिक ने किया था बहन पर 'अत्याचार':

इससे पहले कार्तिक ने वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कृतिक के बाल पकड़कर उनपर 'अत्याचार' करते नजर आ रहे थे। वीडियो में दिख रहा था, कार्तिक आर्यन रोटी खाते हैं लेकिन उन्हें ये रोटी बिल्कुल पसंद नहीं आती तभी उनकी बहन वहां आ जाती है, वो अपनी बहन के पास जाते हैं और उसकी चोटी पकड़कर उसे घुमाने लगते हैं। फिर जैसे कबीर सिंह अपनी मेड के पीछे भागा था ठीक वैसे ही कार्तिक आर्यन बहन के पीछे भागते हैं। हालांकि भाई-बहन का ये वीडियो काफी फनी था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

No Compromise on Quality😇 #KokiToki

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Apr 19, 2020 at 4:34am PDT

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो 'लव आज कल' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आई थीं। अब वो जल्द ही ‘दोस्ताना 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे लक्ष्य भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा साथ ही कार्तिक आर्यन जल्द ही 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आएंगे, जिसमें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kaise shave kar dun yaar ? Yeh bhi sexy kam nahi hai 🤓

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Apr 16, 2020 at 12:12am PDT

chat bot
आपका साथी