सारा अली खान के बाद क्या इस एक्टर की बहन पर आया कार्तिक आर्यन का दिल? खूबसूरत इतनी कि सोच नहीं सकते

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ज्लद ही फिल्म फ्रेडी में नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जिसमें एक्टर का अंदाज देखने लायक था। निर्देशन शशांक घोष क ये फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 08 Nov 2022 02:17 PM (IST) Updated:Tue, 08 Nov 2022 02:17 PM (IST)
सारा अली खान के बाद क्या इस एक्टर की बहन पर आया कार्तिक आर्यन का दिल? खूबसूरत इतनी कि सोच नहीं सकते
Photo Credit : Kartik Aaryan Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan-Pashmina Roshan Dating News: बॉलीवुड के क्यूट एक्टर कार्तिक आर्यन की एक स्माइल पर लाखों-करोड़ों फीमेल फैंस का दिल धड़कता है। वो अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कार्तिक का नाम अब तक कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। वहीं हाल में कार्तिक और एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम भी काफी सुर्खियों में रहा था। इसी बीच अब उनका नाम एक और हसीना के साथ खूब चर्चा में हैं। इस एक्ट्रेस के बारे में जानकर आपको भी एक बार को झटका लग सकता है। जानना चाहेंगे कौन है वो ?

ऋतिक की चचेरी बहन संग जुड़ा कार्तिक का नाम

'पिंकविला' की रिपोर्ट के अनुसार, इन दिनों बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन के साथ जुड़ रहा है। रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक और पश्मीना एक-दूसरे ही एक—दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका दोनों कभी नहीं छोड़ते हैं। यही नहीं दोनों एक-दूसरे के परिवार के साथ भी खूब मेलजोल बढ़ा रहे हैं। इसी वजह से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ​इसी रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए ये भी बताया गया है कि कार्तिक दिवाली के दिन पश्मीना रोशन के साथ जुहू में अपने नए मैकलारेन में थे। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई अपने रिश्तों को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक की आने वाली फिल्में

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'फ्रेडी' में नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्टर का अंदाज देखने लायक था। निर्देशन शशांक घोष की ये फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक के खाते में कई फिल्में हैं जैसे ‘शहजादा', ‘सत्यप्रेम की कथा', ‘कैप्टन इंडिया‘ और कबीर खान की अगली फिल्म भी है।

chat bot
आपका साथी