Happy Birthday Taimur: करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, कहा- ‘तुम मेरे टाइगर हो’

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान सोमवार को अपना 5वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेत्री ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तैमूर को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए एक अनमोल वीडियो शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 20 Dec 2021 02:13 PM (IST) Updated:Mon, 20 Dec 2021 02:13 PM (IST)
Happy Birthday Taimur: करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, कहा- ‘तुम मेरे टाइगर हो’
Kapoor Khan wished son Taimur on his birthday in a special way.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान सोमवार को अपना 5वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन करीना कपूर खान कोरोना पॉजिटिव होने के चलते इन दिनों क्वारीनटीन में हैं और अपने परिवार को याद कर रही हैं।

करीना ने शेयर किया अनमोल वीडियो

करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तैमूर को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए एक अनमोल वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तैमूर के पहले जन्मदिन का बताया जा रहा है। वीडियो में तैमूर वॉक करते हुए दिख रहे हैं और अगले कुछ सेकंड में वॉक करते करते गिर जाते हैं। इस वीडियो में तैमूर अपनी फर्स्ट वॉक करते हुए बेहद क्यूट दिख रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

मैंने इसको बहुत गर्व से रिकॉर्ड किया

इस अनमोल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'आपका पहला कदम औऱ आपका गिरना.... मैंने इसको बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया है। ये तुम्हारा पहला या आखिरी पतन नहीं है, मेरे बेटे लेकिन मुझे एक बात निश्चित रूप से पता है.... आप हमेशा अपने आप को उठाएंगे, बड़े कदम उठाएंगे और आगे बढ़ेंगे... क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो। करीना ने आगे लिखा, हैप्पी बर्थडे माय हार्टबीट... आपके जैसा कोई नही मेरे बेटे।'

आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने कुछ वक्त एक दूसरे को डेट करने के बाद साल, 2012 में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने फरवरी में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था।

करीना की आने वाली फिल्में

बात अगर करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब ये फिल्म अगले साल 2022 में 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन रिलीज होगी।

chat bot
आपका साथी