Kareena Kapoor के पिता रणधीर जानें क्यों बबीता से शादी के पहले कर रहे थे 'टाइम पास', पढ़ें पूरी खबर

Kareena Kapoor के पिता रणधीर कपूर और बबीता की शादी 6 नवंबर 1971 को हुईl यह फिल्म कल आज और कल की रिलीज के बाद हुआ थाl दोनों को दो बेटियां हैंl इनके नाम करीना कपूर और करिश्मा कपूर हैl रणधीर कपूर और बबीता अब अलग हो गए हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 02:45 PM (IST)
Kareena Kapoor के पिता रणधीर जानें क्यों बबीता से शादी के पहले कर रहे थे 'टाइम पास', पढ़ें पूरी खबर
रणधीर कपूर ने कहा था, 'बबीता को लगता है मैं बहुत ही बुरा आदमी हूंl मैं बहुत दारु पीता हूंl'

नई दिल्ली, जेएनएनl नई दिल्ली, जेएनएनl करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने खुलासा किया है कि वह बबीता कपूर को जब डेट कर रहे थे, तब वह इस रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं थेl रणधीर कपूर ने यह खुलासा द कपिल शर्मा शो में किया हैl इस शो में वह अपनी बेटी करिश्मा कपूर के साथ नजर आए थेl उन्होंने कहा था कि वह जब अपनी पत्नी बबीता जब डेट कर रहे थे, तब वह टाइम पास कर रहे थेl हालांकि उनके पिता राज कपूर और मां कृष्णा राज कपूर ने दोनों की शादी करवा दीl

कपिल शर्मा ने रणधीर कपूर से उनसे लोकप्रिय गाने 'आप यहां आए किसलिए' के बारे में भी बात कीl इसमें बबीता भी थी, जब उनसे पूछा गया कि क्या राज कपूर और परिवार को उनके रिश्ते के बारे में पता थाl इसपर रणधीर कपूर कहते है, 'मैं टाइम पास किए जा रहा था और राज कपूर चाहते थे की मैं शादी कर लूंl उन्होंने मुझसे पूछा, शादी-वादी करने का इरादा है कि नहींl जब बबीता बुड्ढी हो जाएगी, तब शादी करेगा उससेl'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)

रणधीर कपूर और बबीता की शादी 6 नवंबर 1971 को हुईl यह फिल्म 'कल आज और कल' की रिलीज के बाद हुआ थाl दोनों को दो बेटियां हैंl इनके नाम करीना कपूर और करिश्मा कपूर हैl रणधीर कपूर और बबीता भले ही अलग हो गए हो लेकिन कानूनी तौर पर दोनों अभी भी पति-पत्नी हैl एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह कानूनन अभी भी पति पत्नी है और तलाक नहीं चाहते और साथ रहना भी नहीं चाहतेl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए रणधीर कपूर ने कहा था, 'बबीता को लगता है मैं बहुत ही बुरा आदमी हूंl मैं बहुत दारु पीता हूं और घर लेट आता हूं जो कि उसे पसंद है और मैं उनकी तरह रहना नहीं चाहताl मैं जैसा हूं वैसा हूंl यह लव मैरिज हैl हमारे दो प्यारे बच्चे हैंl जिनका उन्होंने बहुत अच्छे से लालन-पालन किया हैl मैं पिता के तौर पर उनसे और क्या चाह सकता था।'

chat bot
आपका साथी