इस साल कपूर खानदान नहीं मनाएगा गणेशोत्सव, कहा- 'जगह नहीं है अब कहां मनाएं'

Kapoor Family Ganesh Chaturthi बॉलीवुड का कपूर परिवार इस बार गणेशोत्सव नहीं मनाएगा क्योंकि परिवार ने आरके स्टू्डियो बेच दिया है। (फोटो- Mid Day)

By Mohit PareekEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 03:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 03:45 PM (IST)
इस साल कपूर खानदान नहीं मनाएगा गणेशोत्सव, कहा- 'जगह नहीं है अब कहां मनाएं'
इस साल कपूर खानदान नहीं मनाएगा गणेशोत्सव, कहा- 'जगह नहीं है अब कहां मनाएं'

नई दिल्ली, जेएनएन। 2 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा। पूरे देश में गणेश वंदना की जाएगी और कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी अपने घर पर गणेश जी की पूजा करेंगे। हालांकि, इस साल गणेश चतुर्थी बॉलीवुड के एक परिवार में नहीं मनेगा, जो इसे बड़े धूमधाम से मनाते थे। यह है कपूर परिवार, जो हर साल आरके स्टूडियों में गणेश उत्सव मनाया था, जो अब नहीं मनाया जाएगा।दरअसल, आरके स्टूडियो में आगे लगने के बाद इस बेच दिया गया था और अब जगह ना होने की वजह से कपूर परिवार यह त्यौहार नहीं मनाएगा। रणधीर कपूर ने 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया- 'मेरे पिताजी राज कपूर ने आरके स्टूडियो में गणेश चतुर्थी मनाने की शुरूआत की थी। अब हमारे पास इनी बड़ी जगह नहीं है कि हम यह त्यौहार मना सकें।'

रणधीर कपूर के अनुसार, राज कपूर ने 70 साल पहले यह परंपरा की थी और वो गणेश जी के भक्त थे। मगर अब आरके स्टूडियो ना होने की वजह से अब गणेशोत्सव नहीं मनाया जाएगा। रणधीर ने कहा, 'हम बप्पा को बहुत प्यार करते हैं मगर मुझे नहीं लगता कि अब हम यह परंपरा को जारी रख पाएंगे।' बता दें कि आरके स्टूडियो में गणेशोत्सव ही नहीं होली भी बहुत धूमधाम से मनाई जाती रही है।

गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन बप्पा को बहुत धूमधाम के साथ विसर्जित किया जाता था। रणधीर कपूर, राजीव कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर इस महोत्सव में जोर शोर से हिस्सा लिया करते थे। हालांकि, अब यह सब देखने को नहीं मिलेगा।  

chat bot
आपका साथी