Attack On Retired Navy Officer: कंगना रनोट, स्वरा भास्कर, प्रीति जिंटा ने प्रतिक्रिया, कहा- ये ठीक नहीं है

Attack On Retired Navy Officer मुंबई में रिटायर्ड नेवी अधिकारी पर हुए हमले पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे शर्मनाक बताया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 04:18 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 04:18 PM (IST)
Attack On Retired Navy Officer: कंगना रनोट, स्वरा भास्कर, प्रीति जिंटा ने प्रतिक्रिया, कहा- ये ठीक नहीं है
Attack On Retired Navy Officer: कंगना रनोट, स्वरा भास्कर, प्रीति जिंटा ने प्रतिक्रिया, कहा- ये ठीक नहीं है

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई में रिटायर्ड नेवी अधिकारी पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने इस घटना की निंदा की है और ऐसे माहौल पर चिंता व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर मुंबई पश्चिमी उपनगर कांदीवली में शिवसैनिकों ने शुक्रवार को पूर्व नौ सेना अधिकारी मदन शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। पूर्व नौसेना अधिकारी की बेटी शीला शर्मा ने मुंबई में हुए पिता पर हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। अब इस पर फिल्मी हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

घटना के बाद कंगना रनौत, स्वरा भास्कर और प्रीति जिंटा जैसे सेलेब्स ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। कंगना रनोट ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। एक्ट्रेस ने घटना का वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा है- Shame।

Shame ... https://t.co/oYJpdyMAm0" rel="nofollow

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 11, 2020

वहीं, कंगना के साथ ही स्वरा भास्कर ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा भास्कर ने इस घटना पर लिखा है- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर एक चुटकुले के कारण एक वरिष्ठ नागरिक पर शिव सेना द्वारा हमला किया जाना बेहद चौंकाने वाला, शर्मनाक और निंदनीय है। इस तरह की हिंसा का सभ्य समाज, लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है और अगर साधारण कानून-व्यवस्था ही काम नहीं कर रही है तो आप अच्छी शासन व्यवस्था का दावा नहीं कर सकते हैं। शर्मनाक।'

The attack on an elderly gentleman by the #ShivSena for a joke on @CMOMaharashtra @OfficeofUT is shocking, shameful & utterly condemnable. Violence of this kind has no place in a civilised democracy & you cannot claim good governance if basic law & order isn’t maintained. Shame!— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 11, 2020

कंगना और स्वरा भास्कर के अलावा एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा है, 'मुंबई में कुछ गुंडों ने 62 साल के भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी को इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने वॉट्सऐप पर एक राजनीतिक कार्टून फॉरवर्ड किया था, सच में? बोलने की आजादी का क्या हुआ? रिटायर्ड अधिकारियों के लिए सम्मान कहां गया? बेहद दुखद, यह ठीक नहीं है। 

Goons in Mumbai beat a 62 year old retd 🇮🇳 Indian Navy Veteran black & blue cuz he forwarded a political cartoon on what’s app. Seriously ? What happened to freedom of speech? What happened to respecting our veterans? Very upset & sad to hear this.This is NOT OK. #NavyVeteran— Preity G Zinta (@realpreityzinta) September 11, 2020

chat bot
आपका साथी