Janhvi Kapoor ने फोटो शेयर कर पूछा ‘मैं खुद को अभी पेंटर कह सकती हूं?’, सेलेब्स ने कमेंट कर कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो पेंटिंग करती नजर आ रही हैं। जान्हवी की तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 05:21 PM (IST)
Janhvi Kapoor ने फोटो शेयर कर पूछा ‘मैं खुद को अभी पेंटर कह सकती हूं?’, सेलेब्स ने कमेंट कर कही ये बात
Janhvi Kapoor shared a photo and asked 'Can I call myself a painter yet?'. photo source @janhvikapoor instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी एक्टिंग और डांस मूव्स से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लॉकडाउन के चलते घर पर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में उनका चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन वो स्टूल पर बैठकर एक कैनवास पर पेंटिंग बनाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी बनी हुई पेंटिंग दिख रही हैं। इस तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘क्या मैं अभी खुद को पेंटर कह सकती हूं?’ जान्हवी की इन तस्वीरों पर उनके फैंस दिल खोल कर अपना प्यार लूटा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

तस्वीरों को अब तक इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वरुण शर्मा ने कमेंट कर लिखा, ‘आप मुझे कौन सी पेंटिंग गिफ्ट कर रही हैं?’ हीरल भाटिया ने तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, ‘ओएमजी दीदी मेरी पसंदीदा कलरफुल चेहरे वाली महिला की पेंटिंग मुझे मिल सकती है।’

हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़को पर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ साइकिलिंग करते हुए स्पॉट किया गया था। तस्वीरों में दोनों बहनें कोविड- 19 प्रोटोकॉल्स का पालन करती भी नजर आ रही हैं।

बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। वहीं उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रूही' में देखा गया है, इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभा है, जिसपर एक दुष्ट आत्मा का साया होता है।

chat bot
आपका साथी