Ishaan Khatter On Nepotism: शाहिद कपूर के भाई के तौर पर पहचाने जाने से चिढ़ नहीं होती है- ईशान खट्टर

Ishaan Khatter On Nepotism ईशान खट्टर ने अपने भाई शाहिद कपूर के साथ लेकर रिश्ते पर काफी कुछ कहा है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 09:45 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 09:58 AM (IST)
Ishaan Khatter On Nepotism: शाहिद कपूर के भाई के तौर पर पहचाने जाने से चिढ़ नहीं होती है- ईशान खट्टर
Ishaan Khatter On Nepotism: शाहिद कपूर के भाई के तौर पर पहचाने जाने से चिढ़ नहीं होती है- ईशान खट्टर

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ishaan Khatter On Nepotism: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म और इनसाइडर बनाम आउटसाइडर की बहस काफी तेजी के साथ हो रही है। इस बीच शाहिद कपूर के भाई और धड़क के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर ईशान खट्टर ने कहा है कि उन्हेंने उनके भाई नाम से मिलने वाली पहचान से चिढ़ नहीं है। 

न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ईशान ने कहा, 'मुझे इस तथ्य से चिढ़ नहीं है कि मुझे अक्सर उनके भाई के रूप में पहचाना जाता है। मैं 15 साल की छोटी उम्र में लोगों की नज़र में आया और तब से उसके साथ जुड़ा हुआ हूं। वह छवि उस स्वतंत्र अभिनेता से अधिक समय तक रही है जो अब मैं हूं।'  ईशान ने बताया कि शाहिद कपूर के साथ उनकी बॉन्डिग काफी अच्छी है।

इसे भी पढ़िए- Dil Bechara Review: स्वीट, सिंपल और संजीदा लव स्टोरी के साथ हाज़िर है सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म 

शाहिद के साथ बॉन्डिग को लेकर ईशान ने कहा, 'शुरुआत में, मैं हमेशा उनके साथ उनकी फ़िल्मों और किरदारों के विकल्प चर्चा करता,  इससे मुझे नज़रिया और सीखने को मिला। इसकी पीछे वज़ह है कि हम दोनों को एक विषय को लेकर पेशिनेट रहे हैं। मैं इस बात को लेकर ख़ुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे उनके साथ बढ़ने का मौका मिला। उनके साथ बैठने और उनके एक्सप्रीरियंस से सीखने का मौका मिला।'

ईशान ने आगे बताया, 'मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। उनके पास कई ऐसी क्वालिटिज़ है, जिन्हें मैं देखता भी हूं और उसकी तारीफ भी करता हूं। उन्होंने एक वैल्यू सिस्टम बनाया है, जो उन्हें आज ऐसा व्यक्ति बनाता है। वह काफी फोक्सड हैं।'

वर्क फ्रंट की बात करें, तो ईशान की एक फ़िल्म और एक मिनी सीरीज़ आने वाली है। इसमें मिनी सीरीज़ ए सूटेबल ब्वॉय जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फ़िल्म में वह अपनी उम्र में कहीं बड़ी एक्ट्रेस तब्बू के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। इसके अलावा वह कटरीना कैफ के साथ फ़िल्म फोन बूथ में भी नज़र आएंगे।

Photo Credit- Ishaan Khatter Instagram 

chat bot
आपका साथी