Irrfan Khan ने बेटे बाबिल ने अपने पहले शूट शेड्यूल को किया पूरा, लिखा- ‘कहानी हमेशा आपसे बड़ी होती है’

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो अपने पिता के थ्रोबैक फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो अपनी एक दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 12:27 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 12:27 PM (IST)
Irrfan Khan ने बेटे बाबिल ने अपने पहले शूट शेड्यूल को किया पूरा, लिखा- ‘कहानी हमेशा आपसे बड़ी होती है’
Irrfan Khan son Babel completed his first shoot schedule. photo source @babil.i.k instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो अपने पिता के थ्रोबैक फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी एक दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा है। जिसमें वो बता रहे हैं कि उन्होंने अपने पहले शूट शेड्यूल को रैपअप कर लिया है। 

बाबिल खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताया कि उन्होंने अपने पहले शूट के शेड्यूल को पूरा कर लिया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैंने अपने पहले शूटिंग शेड्यूल को अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ पूरा कर लिया है। अरे नही! इस दौरान मैने महसूस किया कि ये याद रखना जरूरी है कि आप खुद के प्रति सावधान और ईमानदार नहीं है तो आप डूब जाएगे। आप एक कहानी का हिस्सा हैं और कहानी आपसे बड़ी होती है। (आप अभिनेता हो या नही) आज का दिन मंगलय हो!’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता इरफान खान का फोटो शेयर किया था, जिसमें इरफान खान अपनी पत्नी सुतापा सिंकदर और होमी अदजानिया से बात करते नजर आरहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा था।

इस साथ ही उन्होंने एक फिल्मफेयर अवॉर्ड की तस्वीरें भी शेयर की है, जहां वो अपने पिता अवॉर्ड के रिस्वी करने पहुंचे थे। इरफान खान को अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड और लाइफ टाइम आचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस तस्वीरों में वो आभिनेता आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ नजर आ रहे हैं।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बाबिल लंदन में फिल्म मेकिंग का एक कोर्स कर रहे हैं। उनका ये कोर्स इस साल मई में खत्म होगा, जिसके बाद वो सक्रिय रूप से बॉलीवुड में अपने असाइनमेंट की तलाश कर काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी