Women T20 Cricket World Cup: अनुष्का शर्मा ने दी टीम को शुभकामना, पर्दे पर बनेंगी झूलन गोस्वामी

Women T20 Cricket World Cup फ़िल्मों में एक्टिंग करने के साथ अनुष्का शर्मा फ़िल्म निर्माण और अपनी क्लोथ लाइन के बिज़नेस को भी सम्भाल रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 04:45 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:05 PM (IST)
Women T20 Cricket World Cup: अनुष्का शर्मा ने दी टीम को शुभकामना, पर्दे पर बनेंगी झूलन गोस्वामी
Women T20 Cricket World Cup: अनुष्का शर्मा ने दी टीम को शुभकामना, पर्दे पर बनेंगी झूलन गोस्वामी

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी के बाद से अनुष्का शर्मा का रिश्ता क्रिकेट के साथ गहरा हो गया है। अब वो ख़ुद भी क्रिकेटर झूलन गोस्वामी को बड़े पर्दे पर उतारने वाली हैं। यानि यह कहना ग़लत नहीं होगा कि अनुष्का ख़ुद क्रिकेट को जी रही हैं। ऐसे में महिला क्रिकेटरों के टी20 वर्ल्ड कप को कैसे मिस कर सकती हैं। 

अनुष्का ने भारतीय टीम को टी 20 विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अनुष्का ने ट्वीट किया- टी 20 वर्ल्ड कप में पहले मैच और पूरे टूर्नामेंट के लिए टीम की सदस्यों के लिए शुभकामनाएं। हम आपका ज़बर्दस्त प्रदर्शन देख रहे हों और सभी आपके साथ खड़े हैं। टी 20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच है। 

A big cheer for the the Women in Blue for their first game in the #T20WorldCup and for the entire tournament... We're watching you ladies smash it on the field and we'll be rooting for you all through🇮🇳🇮🇳🇮🇳. #TeamIndia #AusvInd

— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) February 21, 2020

अनुष्का के फ़िल्मी करियर की बात करें तो वो आख़िरी बार 2018 में पर्दे पर दिखायी दी थीं। 2018 में अनुष्का की चार फ़िल्में रिलीज़ हुई थीं- परी, सुई धागा, संजू और ज़ीरो। परी उनका होम प्रोडक्शन थी। सुई धागा वरुण धवन के साथ थी और यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी। अनुष्का और विराट 

संजू, संजय दत्त की बायोपिक थी, जिसमें उन्होंने एक लेखक का किरदार प्ले किया था। इस फ़िल्म ने 300 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। ज़ीरो में वो शाह रुख़ ख़ान के साथ नज़र आयी थीं। इस फ़िल्म कटरीना कैफ़ भी अहम भूमिका में थीं। अनुष्का के अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक में काम करने की ख़बरें हैं। 

फ़िल्मों में एक्टिंग करने के साथ अनुष्का शर्मा फ़िल्म निर्माण और अपनी क्लोथ लाइन के बिज़नेस को भी सम्भाल रही हैं। वहीं, पति विराट कोहली के साथ अक्सर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। विराट और अनुष्की की शादी 2017 में हुई थी। 

chat bot
आपका साथी