रितिक-सोनम का म्‍यूजिक वीडियो हुआ इतना हिट कि अाप सोच नहीं सकते

राहुल रॉय और अनु अग्रवाल पर फिल्‍माया गया फिल्‍म 'आशिकी' का गाना 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना उस दौर में रहा था। हाल ही में म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने इस गाने का रीमेक बनाया है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Tue, 08 Sep 2015 11:57 AM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2015 02:09 PM (IST)
रितिक-सोनम का म्‍यूजिक वीडियो हुआ इतना हिट कि अाप सोच नहीं सकते

नई दिल्ली। राहुल रॉय और अनु अग्रवाल पर फिल्माया गया फिल्म 'आशिकी' का गाना 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना उस दौर में रहा था। हाल ही में म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने इस गाने का रीमेक बनाया है। यो यो हनी सिंह की आवाज में तैयार इस गाने को रितिक रोशन और सोनम कपूर पर बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। अगर अब तक नहीं देखा तो इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

अनिल कपूर को पसंद आया बेटी का यह रोमांटिक वीडियो, आप भी देखें

ऋतिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माए गए इस नए वर्जन को बेहद पसंद किया जा रहा है। यू-ट्यूब पर महज चार दिनों में इस गाने को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गौरतलब है कि 'धीरे-धीरे' एक रोमांटिक नंबर है, जिसे टी-सीरीज ने प्रोड्यूस और अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। इसे 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था।

जैकी श्रॉफ की बेटी का टॉपलेस फोटोशूट देख रह जाएंगे दंग

यो यो हनी सिंह ने अलग ही अंदाज में इस मशहूर गाने को गाया है। गाने के जरिए सोनम कपूर और ऋतिक रोशन पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को दो दिन में चालीस लाख बार देखा जा चुका था। इस बात से उत्साहित सोनम कपूर ने ट्वीट कर फैंस का शुक्रिया भी अदा किया था। फिल्म 'आशिकी' की रिलीज को 25 साल पूरे होने के मौके पर इस गाने को टर्की में शूट किया गया है।

chat bot
आपका साथी