जानिए, 'मोहनजो दारो' का ट्रेलर देखने के बाद रितिक के बेटों ने दिए कितने मार्क्स

रितिक रोशन की फिल्म 'मोहनजो दारो' का ट्रेलर उनके बेटों रेहान और रिदान को काफी पसंद आया। उन्होंने ट्रेलर देखने के बाद इसकी नंबरिंग भी की है।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Thu, 23 Jun 2016 12:48 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jun 2016 02:00 PM (IST)
जानिए, 'मोहनजो दारो' का ट्रेलर देखने के बाद रितिक के बेटों ने दिए कितने मार्क्स

नई दिल्ली। हाल ही में रितिक रोशन की फिल्म 'मोहनजो दारो' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में रितिक एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। रितिक के बेटों रेहान और रिदान ने पापा की फिल्म का ट्रेलर देखनें के बाद उसकी नंबरिंग की है।

विराट से प्यार का इजहार करने वाली मॉडल ने मौलवी पर लगाया गंभीर आरोप

रितिक ने बड़े ही गुरूर के साथ ट्रेलर देखनें के बाद अपने बेटों की प्रतिक्रिया का जिक्र किया उन्होंने बताया,'रिहान और रिदान ने पहली बार ट्रेलर देखने के बाद इसे 10 में से 8 नंबर दिए, लेकिन जब उन्होंने दूसरी बार इसे देखा तो 10 में से 9.5 नंबर दिए। उनकी ये प्रतिक्रिया बहुत प्यारी है। फिल्म देखनें के बाद लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं।'

तस्वीरें: पीरियड फिल्मों में ऐसी नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

रितिक इन दिनों स्पेन में अपने बेटों के साथ आइफा अवार्ड 2016 में शिरकत करने पहुंचे हैं। जहां वो मंच पर अपनी आने वाली फिल्म 'मोहनजो दारो' पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। फिल्म में रितिक शर्मन नाम के शख्स की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पूजा खेगड़े बतौर अभिनेत्री रितिक के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

नशे की लत को पूरा करने के लिए ये अभिनेत्री बेचती थीं अपना जिस्म

रितिक का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है और इस फिल्म के लिए उन्होंने जमकर मेहनत भी की है। फिल्म में अभिनेता कबीर बेदी भी अहम भूमिका में होंगे। यह प्राचीन नगर मोहनजो दारो की पृष्ठाभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें रोमांच के साथ रोमांस भी होगा। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

chat bot
आपका साथी