Hrithik Roshan on Laal Singh Caddha: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सपोर्ट कर फंसे ऋतिक रोशन, ट्रेंड हुआ बायकॉट ‘विक्रम वेधा’

Hrithik Roshan on Laal Singh Caddha ऋतिक रोशन ने हाल ही में ट्वीट कर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का समर्थन किया था जिसके बाद से उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सोशल मीडिया पर बायकॉट विक्रम वेधा ट्रेंड हो रहा है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 02:52 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 02:52 PM (IST)
Hrithik Roshan on Laal Singh Caddha: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सपोर्ट कर फंसे ऋतिक रोशन, ट्रेंड हुआ बायकॉट ‘विक्रम वेधा’
Hrithik Roshan trapped for supporting of Laal Singh Chaddha trended on socila media boycott Vikram Vedha.

नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan on Laal Singh Caddha: आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आ गिरी। फिल्म के रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट की अपील की जा रही थी, जिसका असर फिल्म की कमाई पर साफ दिख रहा है।

फिल्म के सोशल मीडिया पर हो रहे लगातार विरोध को देखते हुए कई बॉलीवुड कलाकार फिल्म का समर्थन कर रहे हैं और अपने फैंस से फिल्म को देखने की गुजारिश की है, जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

ऋतिक रोशन की बढ़ी मुश्किलें

सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने शनिवार को आमिर खान की फिल्म का खुलकर समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया था और फैंस से फिल्म को दिखने की गुजारिश की है। लेकिन उनके लिए लाल सिंह चड्ढा का सपोर्ट करना काफी नुकसान दयाक साबित होता दिख रहा है। क्योंकि अब सोशल मीडिया #boycottVikramVedha ट्रेंड हो रहा है।

On every action just equal and opposite reaction 👇#BoycottVikramVedha pic.twitter.com/W234Ifx6rX— Pt.vikas (@VikasPa01157099) August 14, 2022

If Bollywood thinks people won't be satisfied till flopping LSC and will continue to boycott every single upcoming Urduwood movie, then it's absolutely right.#BoycottPathan#BoycottVikramVedha#BoycottLalSinghChaddha pic.twitter.com/QbHSe9D6V2

— KIZIE (@sushantify) August 14, 2022

ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का सपोर्ट करते हुए लिखा, अभी लाल सिंह चड्ढा देखी। मैंने इस फिल्म के दिल को सिर्फ शानदार है। ये बहुत शानदार है। आप इस फिल्म को बिना देरी करे जरूर देखें। लाल सिंह चड्ढा बहुत खूबसूरत और सुंदर है।

Just watched LAAL SINGH CHADDA. I felt the HEART of this movie. Pluses and minuses aside, this movie is just magnificent. Don’t miss this gem guys ! Go ! Go now . Watch it. It’s beautiful. Just beautiful. ❤️— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 13, 2022

फैंस ने लगाई क्लास

ऋतिक रोशन के ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और ट्रोल्स उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं और भड़के यूजर्स अब ट्विटर पर ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म विक्रम वेधा के बायकॉट की भी अपील कर रहे हैं। ऋतिक के ट्वीट पर एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, बॉलीवुड से सन्यास लेने का इरादा कर लिया है क्या तुमने। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, जिसकी पिक्चर है जनता उसकी नहीं सुन रही है तो तुम किस खेत की मूली हो।

जिसकी पिक्चर है जनता उसकी नहीं सुन रही हैं।

तो तुम किस खेत की मूली हो।

अपनी आने वाली पिक्चरो के बारे मे जरूर सोचना क्योंकि गेहू का साथ देने के चक्कर में घुन भी पिस जाता है।— प्रभव श्रीवास्तव (@mprabhavsri) August 13, 2022

बॉलीवुड से सन्यास लेने का इरादा कर लिया है क्या तुमने?— Kreately.in (@KreatelyMedia) August 13, 2022

वहीं, बात अगर लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो रक्षा बंधन के दिन रिलीज हुई इस फिल्म में बेहद धीमी शुरुआत के साथ हिंदी बेल्ट में 11.50 करोड़ रुएए की कमाई की थी, जोकि पिछले 10 सालों में आमिर खान की फिल्म की सबसे कम कमाई है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म का बजट लगाभग 200 करोड़ रुपए के आस-पास बताया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी