इस बात पर रितिक रोशन ने मोल ली प्रियंका और विद्या से दुश्मनी

हाल ही में विद्या बालन और प्रियंका चोपड़ा ने रितिक रोशन और कंगना रनोट के विवाद में कंगना का सपोर्ट कर दिया, इस बात से नाराज रितिक ने दोनों को कर दिया दिल दुखानें वाला मैसेज।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Mon, 11 Jul 2016 12:23 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jul 2016 02:15 PM (IST)
इस बात पर रितिक रोशन ने मोल ली प्रियंका और विद्या से दुश्मनी

नई दिल्ली। कंगना रनोट और रितिक रोशन के बीच चल रही तकरार जगजाहिर है। दोनों तरफ से कोई फिलहाल कोई बयानबाजी सुनने को नहीं मिली है, लेकिन इस विवाद में जिस-जिस ने कंगना का सपोर्ट किया रितिक ने उनसे दुश्मनी मोल ली। चाहे वो प्रियंका चोपड़ा हो विद्या बालन या फिर सलमान खान।

'सुल्तान' की सक्सेज के बाद इस नेक काम के लिए आगे आए सलमान खान

'बॉलीवुडलाइफ' की खबर के मुताबिक पिछले दिनों प्रियंका और विद्या दोनों ही कंगना की पैरवी करती नजर आई थीं और इन लोगों का कंगना की साइट लेने ऋतिक को गवारा नहीं हुआ। वह इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी उन्हें सपोर्ट न करके, कंगना की तरफदारी करने में लगे हैं। खबरों कि मानें तो इस गुस्से में ऋतिक ने अपनी दोस्त विद्या और प्रियंका को एक दिल दुखाने वाला मैसेज भी भेज दिया, जिसमें उन्होंने विद्या और प्रियंका से कंगना की साइड लेने पर अपनी नाराजगी जताई है।

न्यूयॉर्क में अक्षय कुमार को मिला ये सम्मान, फोटो की शेयर

हाल ही में सलमान और रितिक के बीच अनबन की खबर भी आई थी। मैड्रिड में हुए अवार्ड फंक्शन के दौरान रितिक, सलमान से दूरियां बनाते नजर आए। बता दें रितिक और कंगना का विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें अपना सिली एक्स कह दिया था।

chat bot
आपका साथी