'पिंगा' की मैकिंग के दौरान दीपिका ने प्रियंका को मारने के लिए उठाया चाकू

फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' का गाना 'पिंगा' जब से रिलीज हुआ है, तब से चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इस गाना पर परफॉर्म करना दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं था।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2015 10:29 AM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2015 12:26 PM (IST)
'पिंगा' की मैकिंग के दौरान दीपिका ने प्रियंका को मारने के लिए उठाया चाकू

मुंबई। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का गाना 'पिंगा' जब से रिलीज हुआ है, तब से चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इस गाना पर परफॉर्म करना दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं था। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में बाजीराव का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। वहीं दीपिका, मस्तानी और प्रियंका, काशीबाई के किरदार में हैं।

दीपिका और प्रियंका के बीच गाने की शूटिंग के दौरान कई बार झगड़ा भी हुआ। दीपिका कई मौकों पर बेहद परेशान दिखाई दीं। इस दौरान एक बार तो दीपिका ने प्रियंका को मारने के लिए कटार(चाकू) तक उठा लिया था।

25 साल बाद श्रीदेवी और जया प्रदा के दूर हुए गिले-शिकवे, लगाया गले

'बाजीराव मस्तानी' के मेकर्स ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें 'पिंगा' की मेकिंग को दिखाया गया है। गाने में दीपिका और प्रियंका के बीच फ्रेंडली डांस देखने को मिल रहा है। यू-ट्यूब पर इस गाने को अभी तक 8 लाख बार देखा जा चुका है।

राष्ट्रगान के सम्मान पर रितेश देशमुख बोले, जानिए क्या है उनके विचार

दीपिका ने बताया कि इस गाने में परफॉर्म करना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा, 'ये गाना मेरे लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था। आप एक ही गाने की शूटिंग 9 दिनों से कर रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी एक्टिंग में वहीं एक्साइटमेंट पेश करनी है, जो पहले दिन थी। दसवें दिन भी आपको ऐसा ही करना है।' इतने में बगल में बैठीं प्रियंका बोल उठीं, '25वें दिन तक भी, हां ये सच है।'

'श्रीदेवी की जांघों ने बनाया है उन्हें स्टार'

दीपिका ने बताया कि 'पिंगा' गाना संजय लीला भंसाली का सपना था, जिसे पूरा करने के लिए हमने पूरी इमानदारी से परफॉर्म किया है। फिल्म में रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया हैं। दीपिका ने बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी और प्रियंका ने उनकी पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

chat bot
आपका साथी