शिल्‍पा शेट्टी की शादी पर मंडरा रहा खतरा, घर नहीं आ रहे राज कुंद्रा!

एक साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद राज कुंद्रा और शिल्‍पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को शादी कर ली थी। इन दोनों का एक बेटा विआन है।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 02 Jun 2016 07:42 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jun 2016 02:21 PM (IST)
शिल्‍पा शेट्टी की शादी पर मंडरा रहा खतरा, घर नहीं आ रहे राज कुंद्रा!

मुंबई। बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से ब्रेकअप और तलाक की खबरें काफी सुनने को मिल रही हैं। कई सेलेब्रिटी कपल्स अलग हो चुके हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम भी जुड़ सकता है। सूत्रों की मानें तो शिल्पा और राज के बीच बन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

स्पॉटब्वॉय.कॉम की खबर के मुताबिक, राज कुंद्रा इन दिनों अपने घर नहीं ऑफिस में ही रह रहे हैं। राज पिछले 15 दिनों से तो घर पर ही नहीं आए हैं, जबकि उनका ऑफिस और घर मुंबई में ही है। अब इनके बीच ऐसा क्या हो गया है कि राज ने ऑफिस को ही अपना ठिकाना बना लिया है।

Birthday Special : जानिए, हीरोइन बनने से पहले क्या थीं सोनाक्षी सिन्हा

राज कुंद्रा का ऑफिस बांद्रा में है और घर जूहू में। सूत्रों की मानें तो पिछले 15 दिनों में राज सिर्फ एक बार घर आए हैं, वो भी सिर्फ अपने कपड़े लेने के लिए। इसके अलावा राज का खाना-पीना और नहाना धोना ऑफिस की हद में ही हो रहा है।

शिल्पा और राज से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'राज का इतने दिनों तक घर ना जाना असामान्य बात है। पता नहीं उनके बीच क्या चल रहा है।' चलिए हम तो यही चाहेंगे कि राज और शिल्पा के बीच सबकुछ ठीक है।

एक साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को शादी कर ली थी। इन दोनों का एक बेटा विआन है। इससे पहले कभी शिल्पा और राज के बीच किसी तरह की अनबन की खबर सुनने को नहीं मिली है।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर-कट्रीना कैफ, अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा और फरहान अख्तर-अधूना पिछले दिनों अलग हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी