Box Office: हॉलीवुड फ़िल्म Aquaman ने की बॉलीवुड की छुट्टी, 6 दिनों में इतने करोड़ कमाई

एक्वामैन देश में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में 3 डी, आईमैक्स और 2 डी फॉर्मेट्स में रिलीज़ की गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 08:18 AM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 08:07 AM (IST)
Box Office: हॉलीवुड फ़िल्म Aquaman ने की बॉलीवुड की छुट्टी, 6 दिनों में इतने करोड़ कमाई
Box Office: हॉलीवुड फ़िल्म Aquaman ने की बॉलीवुड की छुट्टी, 6 दिनों में इतने करोड़ कमाई

मुंबई। जैसी कि उम्मीद की जा रही थी, हॉलीवुड फ़िल्म Aquaman ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया है। फ़िल्म तेज़ी से ₹50 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। 

'एक्वामैन' भारतीय बाज़ार में 14 दिसम्बर को रिलीज़ हुई। इससे पहले 13 दिसम्बर को पेड प्रीव्यूज़ रखे गये थे। ट्रेड सूत्रों के अनुसार, फ़िल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर ₹7.75 करोड़ का कलेक्शन किया। यह रकम गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यूज़ और शुक्रवार के ओपनिंग कलेक्शन को मिलाकर है। वहीं, ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने ₹28.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। रविवार को ही 'एक्वामैन' ने लगभग ₹13 करोड़ की राशि जमा कर ली थी। फ़िल्म ने 19 दिसम्बर तक 6 दिनों का सफ़र पूरा कर लिया है और ट्रेड जानकारों के अनुसार, ₹39.23 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस वीकेंड में उम्मीद है, फ़िल्म ₹50 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी। इस साल रिलीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्मों के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में एक्वामैन पांचवें स्थान पर है। एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर- ₹94.30 करोड़ जुरासिक वर्ल्ड- ₹37.70 करोड़ मिशन इम्पॉसिबिल- ₹37 करोड़ डेडपूल2- ₹33.40 करोड़ एक्वामैन- ₹28.75 करोड़ द नन- ₹28.50 करोड़ ब्लैक पैंथर- ₹19.35 करोड़ एंटमैन- ₹19.30 करोड़ इनक्रेडिबल्स2- ₹17.85 करोड़ वेनम- ₹9.36 करोड़

'एक्वामैन' देश में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में 3 डी, आईमैक्स और 2 डी फॉर्मेट्स में रिलीज़ की गयी है। फ़िल्म की हाइप को देखते हुए ट्रेड विश्लेषकों अनुमान था कि ओपनिंग वीकेंड में ₹20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और वही हुआ भी। 'एक्वामैन' के लाइफ़ टाइम कलेक्शन ₹75 करोड़ से अधिक रहने का दावा भी जानकार कर रहे हैं।

'एक्वामैन' अंडर वॉटर सुपर हीरो की कहानी है, जो समंदर के अंदर स्थित एटलांटिस राज्य के सिंहासन का दावेदार है। इस कैरेक्टर को आप इससे पहले 'जस्टिस लीग' में देख चुके हैं, जिसमें सुपरमैन, बैटमैन और वंडर वुमन जैसे सुपर हीरोज़ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। 'बैटमैन वर्सेज सुपरमैन- डॉन ऑफ़ जस्टिस' में भी एक्वामैन का कैमियो था। 'एक्वामैन' में इस सुपर हीरो की पूरी कहानी दिखायी गयी है। फ़िल्म को जेम्स वॉन ने डायरेक्ट किया है और जेसन मोमोआ लीड रोल में हैं, जबकि एम्बर हर्ड फ़ीमेल लीड में नज़र आ रही हैं। 

यूएसए में फ़िल्म 21 दिसम्बर को आ रही है। 'एक्वामैन' को उत्तर भारत में वितरित करने के अधिकार इनबॉक्स पिक्चर्स ने हासिल किये हैं। ग़ौरतलब है कि 'एक्वामैन' चीन में 7 दिसम्बर को रिलीज़ हो हुई थी और वहां फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 93.6 मिलियन डॉलर (लगभग ₹667 करोड़) का कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने सिर्फ़ आईमैक्स फॉर्मेट से ही 9.7 मिलियन डॉलर (लगभग ₹70 करोड़) जमा किये थे। 

भारत में रिलीज़ हुईं हॉलीवुड फ़िल्मों के टॉप 10 कलेक्शंस इस प्रकार हैं-

10. लाइफ़ ऑफ़ पाई- ₹88 करोड़

9. द अमेज़िंग स्पायडरमैन- ₹96 करोड़

8. स्पायडरमैन 3- ₹100 करोड़

7. 2012- ₹102 करोड़

6. एवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन- ₹111 करोड़

5. जुरासिक वर्ल्ड- ₹152 करोड़

4. अवतार- ₹145 करोड़

3. फ्यूरियस 7- ₹172 करोड़

2. जंगल बुक- ₹188 करोड़

1. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर- ₹222.69 करोड़

chat bot
आपका साथी