जन्‍मदिन विशेष: शम्‍मी कपूर का असली नाम था शमशेर राज कपूर

आज शम्‍मी कपूर का जन्‍मदिन है। उनका असली नाम शमशेर राज कपूर है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। 21 अक्टूबर 1931 को जन्मे शम्मी कपूर का देहांत 14 अगस्त 2011 को हुआ था।

By Tilak RajEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2015 07:21 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2015 07:49 AM (IST)
जन्‍मदिन विशेष: शम्‍मी कपूर का असली नाम था शमशेर राज कपूर

मुंबई। आज शम्मी कपूर का जन्मदिन है। उनका असली नाम शमशेर राज कपूर है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। 21 अक्टूबर 1931 को जन्मे शम्मी कपूर का देहांत 14 अगस्त 2011 को हुआ था।

1953 से 1970 तक शम्मी कपूर फिल्मों में बतौर लीड एक्टर नजर आए। फिल्म ब्रह्मचारी के लिए 1968 में उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। 1982 में फिल्म विधाता के लिए फिल्मफेयर ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार दिया।

देखिए, 'दिलवाले' के सेट पर कैसे नजर आए 'डीडीएलजे' के राज और सिमरन

मगर बहुत कम लोग जानते होंगे कि शम्मी कपूर वो व्यक्ति हैं जिन्होंने इंटरनेट यूजर्स कम्यूनिटी इन इंडिया की स्थापना की। वो इसके चैयरमैन थे। इंटरनेट ऑर्गनाइजेशन जैसे 'एथिकल हैकर्स एसोसिएशन' को सेट करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शम्मी साहब ने कपूर फैमिली को समर्पित एक वेबसाइट भी बनाई थी।

भारत की मुन्नी की गुजारिश पर 'बजरंगी भाईजान' को लेकर शुरू हुई ये मुहिम

1953 में फिल्म 'जीवन ज्योति' से शम्मी कपूर ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया। इसके बाद 'तुमसा नहीं देखा', 'दिल देके देखो', 'सिंगापुर', 'जंगली', 'कॉलेज गर्ल', 'प्रोफेसर', 'चायना टाउन', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'कश्मीर की कली', 'जानवर', 'तीसरी मंजिल' जैसी फिल्में की।

सूरज पंचोली ने टाइगर श्रॉफ से हथिया ली उनकी 'हीर...'

शम्मी कपूर की मुलाकात गीता बाली से 1955 में फिल्म 'रंगीन रातें' के दौरान हुई। यहां शम्मी ने लीड रोल निभाया था। वहीं गीता बाली ने कैमियो किया था। चार महीने बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी। 1965 में गीता बाली की बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 1969 में शम्मी कपूर ने दूसरी शादी नीला देवी से की थी।

chat bot
आपका साथी