Happy Birthday Meenakshi Seshadri : 23 साल से फिल्माें से गायब यह दिग्गज अभिनेत्री, कुमार शानू काे था एकतरफा प्यार

आज मीनाक्षी शेषाद्रि का बर्थडे है। मीनाक्षी ने दामिनी घातक हीरो शहंशाह घर हो तो ऐसा तूफान और घायल जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। 80 90 के दशक में बॉलीवुड में राज किया।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 09:10 AM (IST)
Happy Birthday Meenakshi Seshadri : 23 साल से फिल्माें से गायब यह दिग्गज अभिनेत्री, कुमार शानू काे था एकतरफा प्यार
Happy Birthday Meenakshi Seshadri : 23 साल से फिल्माें से गायब यह दिग्गज अभिनेत्री, कुमार शानू काे था एकतरफा प्यार

नई दिल्ली, जेएनएन। आज मीनाक्षी शेषाद्रि का बर्थडे है। मीनाक्षी ने दामिनी, घातक, हीरो, मेरी जंग, शहंशाह, घर हो तो ऐसा, तूफान और घायल जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में राज किया। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। आज मीनाक्षी के जन्मदिन के मौके पर उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में सब कुछ जानते हैं।

मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म 16 नवंबर 1963 को झारखंड के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। मीनाक्षी शेषाद्रि ने सिर्फ 17 साल की उम्र में 1981 में मिस इंडिया का खिताब जीत लिया था। इसके बाद पेंटर बाबू फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पर मीनाक्षी शेषाद्रि को बॉलीवुड में पहचान मिली सुभाष घई की फिल्म हीरो से। फिल्म में उनके अपोजिट थे, जैकी श्रॉफ। इसके बाद मीनाक्षी ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग की धाक जमा ली। 1991 और 1994 में उन्हें क्रमश: जुर्म और दामिनी के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

शादी के बाद अमेरिका में बस गईं

बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और अमेरिका में रहने लगीं। उनकी एक बेटी और एक बेटा हैं। बेटी का नाम केंद्रा है और बेटे का नाम जोश है। 1996 में वह आखिरी बाद बड़े पर्दे पर घातक और फिर स्वामी विवेकानंद में नजर आई थीं। इसके बाद मीनाक्षी ने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा। टेक्सास में मीनाक्षी अपना डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' चलाती हैं। यहां क्लासिकल डांस यानी भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कत्थक और ओडिसी जैसे डांस थीम सिखाती हैं। 

pic.twitter.com/pJj6wDktpj— Meenakshi Seshadri (@MinaxhiSeshadri) September 17, 2019

Here I am judging a dance talent contest in Portland. pic.twitter.com/C4nCK5WfpC

— Meenakshi Seshadri (@MinaxhiSeshadri) September 16, 2019

जुर्म के प्रीमियर शो में कुमार शानू से मुलाकात

एक रिपोर्ट के मुताबिक मीनाक्षी की फिल्म 'जुर्म' में कुमार सानू ने 'जब कोई बात बिगड़ जाए..' गाना गाया था। प्रीमियर शो के दौरान कुमार की मुलाकात मीनाक्षी से हुई। कहते हैं कि मीनाक्षी को देखते ही कुमार उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। पर ये रिश्ता किसी मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

 

View this post on Instagram

#meenakshiseshadri

A post shared by MeenakshiSeshadri (@meenakshi_seshadri) on Oct 1, 2015 at 3:04pm PDT

 

View this post on Instagram

#hero1983

A post shared by MeenakshiSeshadri (@meenakshi_seshadri) on Oct 1, 2015 at 3:10pm PDT

chat bot
आपका साथी