गोविंदा के भतीजे का निधन, घर में मिली बॉडी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वो निर्देशक और गीतकार थे। उन्होंने गोविंदा की फिल्म जहां जाइएगा हमें पाइयेगा का निर्देशन किया था और प्यार दीवाना होता है फिल्म के गाने भी लिखे थे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 05:54 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 05:54 PM (IST)
गोविंदा के भतीजे का निधन, घर में मिली बॉडी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोविंदा के भतीजे का निधन, घर में मिली बॉडी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुंबई। गोविंदा के भाई और निर्माता कीर्ति कुमार के बेटे जनमेंद्र आहूजा का आज मुंबई में निधन हो गया। वो 38 साल के थे। मुंबई स्थित वर्सोवा के एक अपार्टमेंट में उन्हें मृत पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक जनमेंद्र आहूजा  उर्फ डंपी को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा उसे बाद वो घर पर ही गिर गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उनके मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक सुबह साढ़े छह बजे उनकी बॉडी मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आज ही मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जनमेंद्र आहूजा   के निधन की ख़बर से पूरा परिवार सकते में आ गया। गोविंदा और उनका परिवार, कृष्णा अभिषेक, रागिनी और कामिनी खन्ना समेत कई रिश्तेदार वहां पहुंचे।

जनमेंद्र आहूजा  को कीर्ति कुमार ने उनके घर में काम करने वाले महेंद्र और लाली से गोद लिया था। वो निर्देशक और गीतकार थे। उन्होंने गोविंदा की फिल्म जहां जाइएगा हमें पाइयेगा का निर्देशन किया था और प्यार दीवाना होता है फिल्म के गाने भी लिखे थे। पुलिस के मुताबिक वो इस मामले की जांच कर रही है कि मौत के कोई और कारण तो नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी