Coroavirus Effect: ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब की डेट टली, जानें- कब आयोजित होगा समारोह

अब गोल्डेन ग्लोब को लेकर भी ऐसी ही ख़बर है। ग्लोडेन ग्लोब की तारीख़ को आगे बढ़ा दिया गया है। अब 28 फरवरी 2021 को रिलीज़ होगी जो कि फ़िल्म एकेडमी (ऑस्कर) से 8 हफ्ते पहले है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 03:17 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 03:34 PM (IST)
Coroavirus Effect: ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब की डेट टली, जानें- कब आयोजित होगा समारोह
Coroavirus Effect: ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब की डेट टली, जानें- कब आयोजित होगा समारोह

 नई दिल्ली,जेएनएन। कोरोना वायरस असर पूरी दुनिया में दिख रहा है। फ़िल्में रिलीज़ नहीं हो रही हैं। कई अवॉर्ड शो, फ़िल्म फेस्टिवल्स और इवेंट रद किए जा चुके हैं। अब गोल्डेन ग्लोब को लेकर भी ऐसी ही ख़बर है। ग्लोडेन ग्लोब की तारीख़ को आगे बढ़ा दिया गया है। अब 28 फरवरी, 2021 को रिलीज़ होगी, जो कि फ़िल्म एकेडमी (ऑस्कर) से 8 हफ्ते पहले है। 

Variety में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को हॉलीवुड फॉरेन एसोसिएशन ने इस बात की घोषणा की है कि गोल्डेन ग्लोब के डेट आगे बढ़ाई जा रही है। इससे एक हफ्ते पहले ही ऑस्कर को लेकर भी ऐसा फैसला किया गया। एकेडमी ऑफ़ मोशन फ़िक्चर्स आर्ट एंड साइंसेस ने बताया कि ऑस्कर अवॉर्ड को करीब दो महीने के लिए आगे बढ़ा गया है। अब ऑस्कर का आयोजन 25 अप्रैल, 2021 को होगा।

इसे भी पढ़िएः डिप्रेशन में हैं मरीना कुंवर, जिनके नाम पर सोनू निगम ने भूषण कुमार को दी है धमकी

गोल्डेन ग्लोब ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से भी इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'हम रविवार, 28 फरवरी, 2021 को होने वाले 78 वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं। यह समारोह लाइव तट को 5-8 बजे तक प्रसारित करेगा।' इसके अलावा उन्होंने उन चैनेल्स का भी नाम बताया, जिस पर यह शो प्रसारित होने वाला है।

We are excited to announce the 78th annual Golden Globe® Awards will take place on Sunday, February 28, 2021. The ceremony will air live coast to coast 5-8 p.m. PT/8-11 p.m. ET on NBC from The Beverly Hilton in Beverly Hills, California. pic.twitter.com/dtqQj3Mmtz— Golden Globe Awards (@goldenglobes) June 22, 2020

आपको बता दें कि सामान्यतः ग्लोडन ग्लोब हॉलीवुड अवॉर्ड शो की शुरुआत करता है। इसका आयोजन साल के पहले रविवार को किया जाता है। इससे पहले साल 2019 में इस अवॉर्ड का आयोजन 5 जनवरी को किया गया था। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से इसे आगे बढ़ाया गया है। वहीं, अगर ऑस्कर की बात करें, तो 40 साल बाद ऐसा हुआ है कि ऑस्कर की तारीख बदली गई है। सीएनएन के मुताबिक,  इससे पहले वर्ष 1981 में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की हत्या के प्रयास के चलते ऑस्कर पुरस्कारों को 24 घंटे के लिए टाला गया था।

chat bot
आपका साथी